फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pinky becomes the youngest professional tractor driver in the country

देश की सबसे कम उम्र की प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर बनी पिंकी

Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pinky becomes the youngest professional tractor driver in the country
पिंकी को सम्मानित करते ढंढूर के सरपंच मनोज शर्मा। - फोटो : Hisar
गांव ढंढूर की पिंकी रानी (19 वर्ष) देश की पहली सबसे कम उम्र की प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर बन गई है। उन्होंने यह ट्रेनिंग उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान हिसार (टीटीसी) से पूरा किया है। उनके ट्रेनिंग पूरा करने और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर कई संस्थाओं ने उन्हें रविवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पिंकी रानी के सम्मान में सातरोड़, ढंढूर व हिसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उनके गांव में पंचायत ने सम्मानित किया तो वहीं सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से उनके सम्मान में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गांव ढंढूर निवासी पिंकी रानी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उनकी माता कौशल्या देवी पशु पालन विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पहले भी पांच राज्यों की लड़कियां ले चुकीं ट्रेनिंग
गांव ढंढूर के सरपंच मनोज शर्मा ने बताया कि पिंकी रानी से पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में लड़कियों ने ट्रैक्टर चलाने के लिए प्रोफेशनल स्तर पर ट्रेनिंग ली है, मगर उन सभी की उम्र 21 से 24 वर्ष के मध्य थी, जबकि गांव की बेटी पिंकी ने यह गौरव महज 19 वर्ष की उम्र में पाया है। सरपंच मनोज शर्मा के अनुसार पिंकी के इस प्रयास से दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गणतंत्र दिवस पर उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राह क्लब हिसार के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था ने ही पिंकी को यह रिकॉर्ड बनाने और कोर्स करने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed