फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pink toilets at the bus stand are still not ready even after a year.

Hisar News: बस स्टैंड पर एक साल बाद भी तैयार नहीं हुआ पिंक शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pink toilets at the bus stand are still not ready even after a year.
बस स्टैंड पर निर्माणाधीन पिंक शौचालय का ठप पड़ा काम।
हिसार। नगर निगम की ओर से बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए बनाया जा रहा पिंक शौचालय एक साल बाद भी तैयार नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण महिला यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं साथ बने पुराने शौचालय पर भी ताला लटका होने से यात्रियों की दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

हिसार बस स्टैंड पर रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री आवाजाही करते हैं जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिंक शौचालय निर्माण शुरू किया था। लाखों रुपये की लागत से बनने वाला यह शौचालय पिछले करीब एक साल से निर्माणाधीन है लेकिन अब तक केवल भवन ही तैयार हो पाया है। सीट, वॉश बेसिन, दरवाजे, टोंटी और बिजली का कार्य अभी अधूरा है। रोडवेज अधिकारियों ने भी नगर निगम को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए पत्र लिखा है। इसके बावजूद निर्माण करीब 60 प्रतिशत ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन

पुराने शौचालय पर भी लटका ताला
नए शौचालय के साथ बना पुराना शौचालय भी बंद पड़ा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शौचालय का गंदा पानी पीछे पार्क में जा रहा था जिसके चलते उसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है। शौचालय बंद होने से कई पुरुष यात्री खुले में लघुशंका कर रहे हैं जिससे महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर निर्माणाधीन नया शौचालय नगर निगम के अधीन है। निगम अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। बंद पड़े पुराने शौचालय की पाइपलाइन भी जल्द ठीक कराकर उसे चालू किया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
- रघुबीर सिंह जेवरा, एसएस, रोडवेज डिपो हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article