फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Phirni will be made in Bugana for 6.127 million

Hisar News: बुगाना में 61.27 लाख से बनेगी फिरनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Phirni will be made in Bugana for 6.127 million
बरवाला/ हिसार। गांव बुगाना में मुख्य बस स्टैंड से राजकीय विद्यालय तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से फिरनी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासन बोर्ड ने पूर्व में निरस्त की गई परियोजना को पुनः बहाल करते हुए 61.27 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि परियोजना के तहत मुख्य बस स्टैंड से राजकीय विद्यालय तक सड़क (फिरनी) का निर्माण इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉकों से कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और किसी भी परियोजना को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। गंगवा ने बताया कि बुगाना में फिरनी निर्माण लंबे समय से ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी। परियोजना की स्वीकृति बहाल होने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का उद्देश्य गांवों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed