फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Petrol increased by Rs 17 and diesel by Rs 15 in six months in Hisar

महंगाई की मार: छह महीने में पेट्रोल 17 और डीजल 15 रुपये बढ़ा, हिसार के लोग बोले-कब मिलेगी राहत

Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रवि घोड़ेला, अमर उजाला, बालसमंद (हिसार)
रवि घोड़ेला, अमर उजाला, बालसमंद (हिसार) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
सार

हिसार के लोग लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से परेशान है। त्योहारी सीजन में अब लोगों ने मांग की है कि उन्हें बढ़ रही महंगाई से निजात दिलाई जाए। हिसार की ही बात करें तो यहां पर पिछले छह माह में पेट्रोल 17 और डीजल के दाम 15 रुपये तक बढ़े हैं। किसान और दूसरे कमजोर वर्ग इससे ज्यादा परेशान हैं।

विज्ञापन
Petrol increased by Rs 17 and diesel by Rs 15 in six months in Hisar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसा अकसर होता है कि अगर किसी चीज को हर रोज कम-ज्यादा किया जाए, तो लोग धीरे-धीरे उस पर गौर करना बंद कर देते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के मामले में केंद्र सरकार ने यही रणनीति अपनाई और लगता है कि उसकी यह तरकीब सचमुच कामयाब रही है। रोजाना तय होने वाली पेट्रोल-डीजल की कीमतों से पिछले छह महीने में पेट्रोल का रेट 17 रुपये 41 पैसे बढ़ा है और डीजल का रेट 15 रुपये 70 पैसे बढ़ा है। आम आदमी के फायदे के लिए शुरू किया गया डायनोमिक प्रोसेसिंग सिस्टम इनकी जेब पर भार बढ़ाने लगा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 16 जून 2017 में इसकी शुरुआत की थी, जिसके तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय होती हैं। उस समय कहा गया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में कमी का तुरंत फायदा ग्राहकों को मिलेगा। मगर अभी तक जनता को नुकसान ही उठाना पड़ा है। डायनोमिक प्रोसेसिंग सिस्टम के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज तय की जाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह माह में हुई बढ़ोतरी
            दिनांक            पेट्रोल    डीजल

  • 15 अप्रैल          88.92    82.35
  • 15 मई            90.67    83.90
  • 15 जून           94.44    88.08
  • 15 जुलाई        99.14    88.37
  • 15 अगस्त       99.68    90.66
  • 15 सितंबर      99.28    89.50
  • 27 अक्तूबर    106.21    98.05


ये भी पढ़ें-उपलब्धि: देश में पहली बार फसलों पर ड्रोन से होगा खाद का स्प्रे, हरियाणा के करनाल से होगी शुरुआत


पहले 15 दिन में एक बार बदलते थे दाम
डायनोमिक सिस्टम लागू करने से पहले हर 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता था, लेकिन जून 2017 के बाद नियमों में बदलाव कर दिया गया है। अब आम नागरिक को इंतजार है कि कब पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का दौर शुरू होगा।

जब से रोजाना के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमत संशोधित की जा रही है, महंगाई हर दिन बढ़ती गई है। महंगाई से लोगों की कमर टूट रही है, परेशान लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि आखिर इस महंगाई से राहत कब मिलेगी।

-रविंद्र रोहिल, भिवानी रोहिल्ला

ये भी पढ़ें-हरियाणा महिला आयोग की सिफारिश: गुरुग्राम के सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित करें डीजीपी

जब त्योहार शुरू होते हैं तब एक-एक रुपया कीमती होता है। व्हीकल की आदत के आदी हो चुके हैं। मजबूरी में पेट्रोल-डीजल डलवाना पड़ता है। तेल बढ़ोतरी से देश का कर्जा कम नहीं होने वाला।
-ललित कुमार, सूर्य नगर, हिसार

पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगी हुई है। हिसार में पेट्रोल आज 106 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। पेट्रोल-डीजल के दाम से जनता बेहाल है। महंगाई से लोगों की कमर टूट रही है।
-विजेंद्र, निवासी बालसमंद

ये भी पढ़ें-डीएपी की किल्लत: कृषि मंत्री बोले- प्रदेश के लोग राजस्थान के अपने रिश्तेदारों को दे रहे खाद, हरियाणा में संकट नहीं

पूरा देश बढ़ती कीमतों से परेशान है। फसलें हर वर्ष खराब हो जाती हैं। पिछली साल का मुआवजा सरकार ने अब तक नहीं दिया। इस बार भी भारी बारिश में फसलें नष्ट हो चुकी हैं। महंगा डीजल खरीदकर अगली फसल की बिजाई करना मजबूरी है।
-प्रताप सहारण, किसान, सीसवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed