फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Person died in collision between car and bike

Hisar News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Person died in collision between car and bike
हिसार। गांव पनिहार चक के पास रविवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गांव बड़वा गांव निवासी बंसीलाल की मौत हो गई। बड़वा गांव निवासी सोनू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं। पांचों शादीशुदा हैं। पिता बंसीलाल मजदूरी करते थे। वह बाइक लेकर रविवार को सुबह गांव भेरिया में मजदूरी करने गए थे। शाम करीब चार बजे हादसे की सूचना मिली। ताऊ जगदीश व अन्य परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की टीम ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed