फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People protesting against garbage processing plant in Hisar, villagers of Patan opened front

Hisar: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में लोग, पातन के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, गुस्साए नगर निगम में पहुंचे

Mon, 17 Jul 2023 02:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 17 Jul 2023 02:55 PM IST
सार

हिसार में कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में सोमवार दोपहर को आर्य नगर और पातन गांव की पंचायत पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के पास गई। वहां से उन्हें उपायुक्त के पास भेज दिया गया। वही उपायुक्त ने दोनों पंचायतों को नगर निगम में निगमायुक्त से मिलने को कह दिया। इसके बाद दोनों पंचायतें नगर निगम कार्यालय में पहुंचे।

विज्ञापन
People protesting against garbage processing plant in Hisar, villagers of Patan opened front
धरने के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में अब पातन के ग्रामीणों ने नगर निगम के पचरा प्रोसेसिंग प्लांट का विरोध कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्लांट आबादी एरिया से मात्र 600 मीटर की दूरी पर लगाया जा रहा है। मैं किसी हाल में यहां कचरा नहीं डालने देंगे। नगर निगम ने कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर टेंडर लगाया था। इसके तहत 4 लोगों ने अपनी जमीन देने के लिए निगम में आवेदन किया था। इसके बाद निगम ने पातन गांव के पास कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फैसला किया था। इसे लेकर ठेकेदार को वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन


नगर निगम में आई दो गांवों की पंचायतें
कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में सोमवार दोपहर को आर्य नगर और पातन गांव की पंचायत पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के पास गई। वहां से उन्हें उपायुक्त के पास भेज दिया गया। वही उपायुक्त ने दोनों पंचायतों को नगर निगम में निगमायुक्त से मिलने को कह दिया। इसके बाद दोनों पंचायतें नगर निगम कार्यालय में पहुंचे और यहां नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से मिली। ग्रामीणों ने निगमायक्त से कहा कि जिस जगह नगर निगम कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगवा रहा है वह जगह आबादी से मात्र 600 मीटर की दूरी पर है। वह किसी हाल में यहां कचरा नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन


ढंढूर व सातरोड के लोग भी कर चुके हैं विरोध
इससे पहले कचरा प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर ढंढूर और सातरोड के लोग भी विरोध कर चुके हैं। प्लांट के विरोध में सातरोड के लोगों ने तो धरना तक लगा दिया था, जिसके बाद निगम प्रशासन को यहां प्लांट लगाने का अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed