फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People of ward 12 blocked the road for water drainage

Hisar News: पानी निकासी के लिए वार्ड 12 के लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
People of ward 12 blocked the road for water drainage
बरवाला। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव हुआ है। हफ्तेभर बाद भी बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्रवासियाें ने सोमवार शाम मार्ग पर जाम लगा दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

वार्ड 12 में हांसी मार्ग पर बनी काॅलोनी के लोग सोमवार सुबह प्रशासनिक कार्यालय में पहुंचे। इन लोगों ने नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन शाम तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। क्षेत्रवासी दीपू, गाेलू, राेहतास, दिलबाग, प्रकाश, विक्रम, धर्मवीर, मीना, सोनू आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बरसाती पानी उनकी काॅलोनी में जमा है। कई घरों में भी पानी घुसा है। इस कारण मकानों में दरारें आने लगी हैं। कई मकान गिरने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती पानी जमा होने से घरों में जहरीले जीव भी घुसने लगे हैं। क्षेत्र में मच्छराें की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में खाना बनाना भी मुश्किल हो रहा है। इनमें शामिल सुमन, सीमा, शकुंतला, केशव, पूजा, यश, कृष्ण, संतलाल, मुन्नी, सतपाल आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed