{"_id":"6a4ff2d67fcde0e6c8060de7","slug":"pending-demands-of-college-teachers-will-be-raised-before-the-education-minister-hisar-news-c-21-hsr1020-906880-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शिक्षा मंत्री के समक्ष उठेंगी कॉलेज शिक्षकों की लंबित मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शिक्षा मंत्री के समक्ष उठेंगी कॉलेज शिक्षकों की लंबित मांगें
Fri, 10 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) की स्थानीय इकाई की बैठक वीरवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राजेश रांझा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि 26 जुलाई को करनाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष सरकारी कॉलेज शिक्षकों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राजेश रांझा ने स्थानीय इकाई के सदस्यों को करनाल कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान करते हुए शिक्षकों से सुझाव भी आमंत्रित किए। बैठक में जिन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी, उनमें वेतनमान के लिए ग्रामीण सेवा की अनिवार्यता समाप्त करना, समय पर वेतनमान जारी करना, निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने वाले शिक्षकों को समान लाभ देना, सरकारी कॉलेजों में प्राचार्यों के रिक्त पदों को पदोन्नति से शीघ्र भरना, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना तथा उच्चतर शिक्षा विभाग में सभी कार्यों के समयबद्ध निपटान के लिए सिटीजन चार्टर लागू करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
स्थानीय इकाई के अध्यक्ष महेंद्र गोस्वामी ने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षक 26 जुलाई के कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों से शिक्षा मंत्री को अवगत कराएंगे। बैठक में एचजीसीटीए के संगठन सचिव सोनू माैजूद रहे।