फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pawan lost his life after being stabbed in the chest; the dispute was over a water bottle.

Hisar News: दिल पर चाकू लगने से गई पवन की जान, पानी की बोतल के लिए हुआ था झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pawan lost his life after being stabbed in the chest; the dispute was over a water bottle.
पवन।
हिसार। कैमरी रोड पर रविवार रात चाकूबाजी की वारदात में जान गंवाने वाले पवन की मौत दिल पर चाकू लगने से हुई। पुलिस ने सोमवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि पानी की बोतल को लेकर पवन का आरोपी के साथ झगड़ा हुआ था। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी मनदीप चहल ने बताया कि आरोपी शास्त्री नगर निवासी सोनू उर्फ चेला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश और सन्नी ने बताया कि रविवार रात गंगवा के मोहित नगर निवासी पवन (32) कैमरी रोड स्थित शराब के ठेके के पास अपने दोस्तों के साथ बैठा था। वहां पानी की बोतल को लेकर सोनू उर्फ चेला के साथ झगड़ा हो गया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया और पवन अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर की ओर चल दिया। पवन कुछ ही दूर गया था कि सोनू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग गया। शोर सुनकर सुरेश व सुन्नी सहित कुछ युवक मौके पर पहुंचे तो देखा कि पवन के सीने खून बह रहा था। ऑटो में उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने रिश्ते में भाई आशीष की रिपोर्ट पर सोनू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बहनों ने इकलौते भाई को खोया
पवन की तीन बहनों ने राखी से पांच दिन पहले अपने इकलौते भाई को खो दिया। बहनें रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटी थी। उन्हें कल्पना भी नहीं की थी कि हर साल राखी बांधकर रक्षा का वचन देने वाला भाई दुनिया छोड़ जाएगा। पवन के चार साल का बेटा और एक साल की बेटी है। दोनों के सिर से पिता का साया छिन चुका है। पत्नी पांच माह की गर्भवती है। पवन पेंट का काम कर घर चला रहा था। उसकी मौत से अब पिता के कंधों पर पूरे परिवार का बोझ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed