फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patwaris boycotted the extra work, DRO heard their side

Hisar News: पटवारियों ने अतिरिक्त कार्य का किया बहिष्कार, डीआरओ ने सुना पक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Patwaris boycotted the extra work, DRO heard their side
हिसार। पटवारियों ने मंगलवार को अतिरिक्त सर्कल के कार्य का बहिष्कार करते हुए रिकॉर्ड तहसील कार्यालयों में जमा कराया। वहीं जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) विजय कुमार यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप वाली सूची में शामिल 13 पटवारियों को पक्ष रखने के लिए बुलाया। पटवारियों ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। डीआरओ ने कहा कि पूरी रिपोर्ट डीसी को भेजी जाएगी। उपायुक्त ही इसमें अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। जिले को कुल 274 पटवार सर्कल में बांटा गया है। इसके लिए जिले में 105 पटवारी नियुक्त हैं। 105 में से 9 पटवारी तहसील में रिकॉर्ड का काम देखते हैं। तीन पटवारी भूमि अधिग्रहण विंग में लगाए गए हैं। दो पटवारी सरप्लस के रिकॉर्ड के लिए नियुक्त हैं। कुल 80 पटवारी फील्ड में तैनात हैं। हर एक पटवारी पर औसतन एक मूल हलके के अलावा दो-दो अतिरिक्त सर्कल का कार्यभार है। पटवारियों ने मंगलवार को अपने मूल सर्कल के ही काम किए। पटवारियों के विरोध से जिले के 200 से अधिक गांवों का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार हम सभी ने मंगलवार को अतिरिक्त सर्कल के कार्य का बहिष्कार किया। अतिरिक्त सर्कल के रिकॉर्ड को तहसील में जमा कराया है। बुधवार को भी काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे। आजाद बिश्नोई, प्रधान, द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed