{"_id":"68d593f81ab023c30c0fa94b","slug":"passengers-are-enjoying-the-comfort-of-traveling-on-e-city-buses-five-more-buses-will-arrive-soon-hisar-news-c-21-hsr1005-717645-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: यात्रियों को भा रहा ई सिटी बसों में सुकून का सफर, जल्द 5 और बसें आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: यात्रियों को भा रहा ई सिटी बसों में सुकून का सफर, जल्द 5 और बसें आएंगी
Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
सार
हिसार में कम किराये और आरामदायक सफर के कारण ई-सिटी बसों की लोकप्रियता बढ़ रही है। रोडवेज ने नए रूट्स पर ट्रायल के बाद आय में बढ़ोतरी देखी है। जल्द ही पांच नई ई-बसें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
हिसार। आधार अस्पताल रूट पर चल रही ई-सिटी बस। संवाद
विस्तार
विज्ञापन
हिसार। ई-सिटी बसों में कम किराये में सुकून का सफर यात्रियों को खूब भा रहा है। फिलहाल आधार अस्पताल और गंगवा रूट पर पांच ई-सिटी बसें चल रही हैं। रोडवेज ने आय बढ़ाने के लिए कैंट, कैमरी और नियाणा रूट पर भी बसें चलाने के लिए एक सप्ताह पहले ट्रायल लिया, जिसमें नियाणा रूट पर सबसे अधिक आय हुई।
सिटी बसों से आय के मामले में सितंबर माह में हिसार प्रदेश में पानीपत के बाद दूसरे नंबर पर है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही पांच नई ई-बसें और आ जाएंगी। इसके लिए एक और चार्जर लगाया जाएगा ताकि बसों को चार्ज करने में कोई समस्या न आए। वर्तमान में वर्कशॉप में लगे चार्जर को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, क्योंकि बारिश के दौरान पानी भर जाने से चार्जर डूब जाता है और बसें चार्ज नहीं हो पातीं।
सितंबर में सिटी बसों से हुई आय (रुपये में)
शहर आय
पानीपत: 13,87,447.50
हिसार: 10,03,512.50
रेवाड़ी: 9,17,270.00
करनाल: 8,87,800.00
अंबाला: 16,43,003.50
यमुनानगर: 8,32,062.50
रोहतक: 8,62,385.00
सोनीपत: 8,05,445.00
पंचकूला: 6,57,298.16
-- -- --
कम किराया और बेहतरीन सुविधा के कारण लोग ई-सिटी बसों में सफर करना बेहद पसंद कर रहे हैं। कैंट, नियाणा और कैमरी रूट पर भी ट्रायल लिया जा चुका है। जल्द ही हमें पांच बसें और मिलेगी।
विज्ञापन
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज।