फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lok Sabha Security Breach Accused Neelam Linked to Revolutionary Student Organisation

Parliament Security Breach: इस खास संगठन से भी जुड़े थे नीलम के तार, पीजी की युवतियों ने बताया चौंकाने वाला सच

Fri, 15 Dec 2023 09:46 AM IST
शाहरुख खान सुरेश सहारण, अमर उजाला, हिसार
सुरेश सहारण, अमर उजाला, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Dec 2023 09:46 AM IST
सार

Parliament Security Breach: संसद भवन के बाहर स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाने वाली गांव घसो खुर्द निवासी नीलम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जींद पुलिस जुटा रही है। दूसरी तरफ, खुफिया विभाग भी इसी काम में लगा हुआ है। नीलम का किन-किन लोगों से संपर्क था और वह कहां पर आती-जाती थी, सभी प्रकार की जानकारी पुलिस हासिल कर रही है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Security Breach Accused Neelam Linked to Revolutionary Student Organisation
क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन से भी जुड़े थे नीलम के तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Parliament Security Breach: संसद भवन के बाहर हंगामा करने वाली हिसार के पीजी में रहने वाली नीलम के तार क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन से जुड़े हैं। इसे इन आरोपियों ने ही बनाया है। डीएसपी सज्जन सिंह ने बृहस्पतिवर को पीजी में पहुंच कर युवतियों से बातचीत की तो पता चला कि नीलम क्रांतिकारी विचारों की थी। 
विज्ञापन


नीलम के कमरे में रखीं कुछ किताबें भी इस ओर इशारा करती हैं। पुलिस प्रशासन ने हालांकि कुछ भी कहने से इन्कार किया है। 

पीजी वाला कमरा सील : पुलिस ने नीलम के पीजी वाले कमरे को सील कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बाहरी लोगों के पीजी में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। पीजी में रहने वाली युवतियों ने बताया कि नीलम सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की अनुयायी है। युवतियों का कहना है कि उसके पास रामपाल से संबंधित किताबें भी देखी थीं। 
विज्ञापन


25 नवंबर को पीजी से गई थी : जानकारी के अनुसार नीलम का पीजी में आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं था। वह 25 नवंबर की सुबह पीजी आई थी और दोपहर बाद 2 बजे चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा जींद के गांव घसो खुर्द निवासी नीलम के समर्थन में उतर आया है। उचाना के तहसील कार्यालय में मोर्चा की जिला इकाई की पंचायत में दाड़न, माजरा समेत अन्य खापों से जुड़ें नेता शामिल हुए और नीलम को तुरंत रिहा करने की मांग की।

उधर, संसद भवन के बाहर स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाने वाली गांव घसो खुर्द निवासी नीलम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जींद पुलिस जुटा रही है। दूसरी तरफ, खुफिया विभाग भी इसी काम में लगा हुआ है। नीलम का किन-किन लोगों से संपर्क था और वह कहां पर आती-जाती थी, सभी प्रकार की जानकारी पुलिस हासिल कर रही है। 

 

पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। वीरवार शाम तक दिल्ली पुलिस ने जींद पुलिस से इस संबंध में संपर्क नहीं किया गया है। बुधवार दोपहर बाद संसद भवन में कुछ लोग घुस गए और स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाया था। संसद भवन की सुरक्षा में चूक होने पर सभी सांसद गुस्से में थे। 

 

संसद भवन के बाहर स्मोक केन से रंगीन धुआं फैलाने वाली जींद के गांव घसो खुर्द निवासी 33 वर्षीय नीलम भी शामिल थी। नीलम हिसार के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने बीए, एमए, एमफिल, नेट, सीटेट और एचटेट पास किया हुआ है। वह फिलहाल हरियाणा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। 

 

वह कैसे दिल्ली पहुंची और संसद भवन  में स्मॉग फैलाने वालों के संपर्क में आई, इसकी जांच जारी है।  नीलम की मां सरस्वती को भी नहीं पता कि वह दिल्ली कैसे पहुंची। घरवालों को वह हिसार जाने की बात कहकर 25 नवंबर को  निकली थी। जींद पुलिस नीलम का पूरा रिकाॅर्ड खंगाल रही है। वह किस संगठन से जुड़ी हुई थी और किस-किससे बातचीत करती थी। गांव में कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे, इन सभी बिंदुओं की जांच पुलिस कर रही है।

 

नीलम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी जुटाई जा रही है। वह संसद में घुसने वाले लोगों के संपर्क में कैसे आई और उन्होंने यह योजना कैसे बनाई। इसके अलावा गांव में वह किस-किस के संपर्क में रहती थी व किस संगठन से जुड़ी हुई थी। इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने वीरवार शाम तक कोई संपर्क नहीं किया है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed