फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Park your vehicle at the bus stand at your own risk

Hisar News: बस स्टैंड पर अपने रिस्क पर खड़ा करें वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Park your vehicle at the bus stand at your own risk
बस स्टैंड के बाहर नो-पार्किंग में खड़े वाहन। 
हिसार। यदि आप वाहन लेकर बस स्टैंड पर जा रहे हैं तो अपने रिस्क पर ही खड़ा करें। पार्किंग शुरू नहीं होने के कारण आपका वाहन चोरी हो सकता है। पिछले दो माह से पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्री इधर-उधर अपना वाहन खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बस स्टैंड की पार्किंग का ठेका तीन साल के लिए दिया था। मगर तीन माह ही चल पाया। कारण है कि ठेका ज्यादा होने के कारण ठेकेदार बीच में ही पार्किंग छोड़कर चला गया। हालांकि पार्किंग में लोग वाहन तो खड़ा कर सकते हैं मगर वह अपने रिस्क पर ही कर कर रहे हैं। इस पार्किंग का ठेका जीएसटी सहित तीन लाख रुपये महीना था। मगर बस स्टैंड की पार्किंग अप्रैल से लेकर जून तक ही चल पाई। अब पार्किंग की दोबारा बोली लगाई जाएगी। उसके बाद ही पार्किंग शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड पुलिस चौकी में आईओ नहीं, आप शिकायत देने जाओगे तो भेजा जाएगा सिटी थाना
बस स्टैंड की पुलिस चौकी में आईओ नहीं है। ऐसे में यदि आप वाहन चोरी की शिकायत देने जाओगे तो आपको सिटी थाना भेजा जाएगा। चौकी में कार्यरत एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 से चौकी में आईओ नहीं है। ऐसे में वाहन चोरी की यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है। जब भी हमारे पास कोई शिकायत लेकर आता है तो उसे सिटी थाना भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पार्किंग की बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि यात्रियों को वाहन खड़ा करने में परेशानी न आएं। इसके लिए संबंधित अधिकारी से बातचीत की जाएगी।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article