फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Paralympics: Beginning with the victory of Tarun of Hisar, Arvind's journey ends

पैरालंपिक : हिसार के तरुण की जीत से शुरुआत, अरविंद का सफर खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Paralympics: Beginning with the victory of Tarun of Hisar, Arvind's journey ends
तरूण ढिल्लों। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। टोक्यो पैरालंपिक में हिसार जिले के खिलाड़ियों का वीरवार से ओलंपिक सफर शुरू हुआ। बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लों ने थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर जीत से सफर की शुरुआत की। वहीं शॉटपुट के खिलाड़ी अरविंद मलिक सातवें नंबर पर रहे। इसके साथ ही उनका पैरालंपिक का सफर खत्म हो गया है। आज से पैरा एथलीट एकता भ्याण का सफर शुरू होगा।
विज्ञापन

तरुण ढिल्लों के भाई तजेंद्र ने बताया कि तरुण ने पहला मुकाबला लगातार दो सेट 21-7 और 21-13 अंक से जीता। मैच जीत के एक घंटे बाद तरुण ने माता सलोचना और भाई तजेंद्र को फोन कर जीत की बधाई दी और कहा कि मैं तनावरहित महसूस कर रहा हूं। मेरा पहला मैच अच्छा रहा, आगे भी अच्छा खेलूंगा। अब शुक्रवार को तरुण का सामना इंडोनेशिया और कोरिया के खिलाड़ियों से होगा। बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लों मूलरूप से सातरोड़ कलां और शॉटपुट खिलाड़ी अरविंद मलिक मूलरूप से ढंढेरी का रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अरविंद के पिता बोले - बारिश के कारण बेटे का नहीं बन पाया बैलेंस
शॉटपुट खिलाड़ी अरविंद मलिक के पिता जोगेंद्र मलिक ने बताया कि मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले बेटे और कोच ने वीडियो कॉल से बात की थी। इस दौरान बेटे ने कहा कि उसकी तैयारी पूरी है। बेटे ने पिता को गोल्ड मेडल लाने की बात कही थी, लेकिन अरविंद मलिक की हार के बाद परिवार के सदस्य मायूस हो गए। पिता जोगेंद्र मलिक ने बेटे की हार के बाद कहा कि वहां बारिश होने के कारण बेटे का बैलेंस ठीक ढंग से नहीं बन पाया। बेटा सातवें नंबर पर आया है। बेटे ने 13 मीटर 48 प्वाइंट पर गोला फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार की एकता भ्याण का मुकाबला आज
हिसार के अर्बन एस्टेट-2 की रहने वाली एकता भ्याण का मुकाबला आज होगा। वह क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में खेलेंगी। पिता बलजीत भ्याण के अनुसार मैच दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शुरू होगा। गेम को लेकर बेटी की तैयार पूरी है और उसने कड़ी मेहनत की है। उम्मीद है कि बेटी गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed