फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   paralympic player Ekta bhyan will go to Tokya with her mother

एकता के साथ टोक्यो जाएंगी मां, बेटी का देखेंगी दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
paralympic player Ekta bhyan will go to Tokya with her mother
एकता भ्याण को अभ्यास करवाते पिता बलजीत भ्याण। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक के लिए एकता भ्याण 25 अगस्त को हिसार से रवाना होंगी। पिता बलजीत भ्याण बेटी को दिल्ली तक छोड़कर आएंगे, जबकि मां रेणू भ्याण बेटी के साथ टोक्यो जाएगी और बेटी का मुकाबला देखेंगी। अर्बन एस्टेट-2 की रहने वालीं एकता का 3 सितंबर को ओलंपिक का सफर शुरू होगा। वह क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में भाग लेंगी। एकता हरियाणा रोजगार विभाग में सहायक रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

तैयारी पूरी, गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करूंगी
पैरा खिलाड़ी एकता भ्याण ने बताया कि यह उनका पहला पैरालंपिक है। इसको लेकर तैयारी पूरी है। उनका सपना इस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है। एकता ने बताया कि हाल ही में हुए ओलंपिक गेम में हरियाणा के खिलाड़ियों का न केवल बेहतर प्रदर्शन रहा है, बल्कि देश की झोली में पदक डाले हैं। इससे उनका काफी हौसला भी बढ़ा है।
विज्ञापन

पिता बोले - पैरालंपिक खिलाड़ी के साथ जा सकता कोई एक
पिता बलजीत भ्याण का कहना है कि पैरालंपिक खिलाड़ी के साथ माता या पिता में से कोई एक जा सकता है। इतना ही नहीं, उन्हें बेटा या बेटी का मैच देखने का भी मौका मिलता है। पिता बलजीत का कहना है कि बेटी की तैयारी पूरी है। एकता के साथ उसकी मां जाएंगी। पदक लाने के लिए बेटी काफी मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed