फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   owner burnt alive due to fire in tire shop

Hisar News: टायर शॉप में आग लगने से जिंदा जला मालिक

Mon, 01 May 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 01 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
owner burnt alive due to fire in tire shop
राज सिनेमा मार्केट स्थित दुकान जिसमें आग लगने से शीशे टूट गये व दीवार ढह गई।
मंडी आदमपुर (हिसार)। राज सिनेमा मार्केट में रविवार रात करीब 12 बजे टायर की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जल गया, जबकि मालिक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दुकान में ब्लास्ट होने से दुकान की पीछे की दीवार ढह गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

राज सिनेमा मार्केट स्थित दिव्या टायर्स के मालिक एडवोकेट भीम सिंह रविवार शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि करीब 12 बजे उसे किसी ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही भीम सिंह मौके पर पहुंचा और शटर खोलने का प्रयास किया लेकिन आग से शटर गर्म हो चुका था। जब वह दुकान का पीछे का गेट खोलने लगा तो ब्लास्ट होने दीवार ढह गई और दुकान से निकली आग की लपटों ने उसे घेर लिया। इस कारण दुकान मालिक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का था भीम सिंह
एडवोकेट भीम सिंह बहुत ही मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। ऐसे में लोगों को जैसे ही उसकी मौत की खबर लगी तो काफी संख्या में लोग उसके प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। मृतक भीम राधाकृष्ण युवा संगठन, जन संघर्ष सेवा समिति, मानव कल्याण सेवा समिति, ग्राम विकास समिति सहित अन्य संस्थाओं से भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में हुआ था भीम सिंह के दूसरा बेटा
करीब 35 वर्षीय मृतक भीम सिंह अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गया हैं। भीम सिंह का बड़ा बेटा करीब 6 वर्ष का है और दूसरा बेटा करीब 5 माह पहले दिसम्बर माह में हुआ था।


पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर की इत्तफाकिया कार्रवाई:
पुलिस को दिये ब्यान में मृतक भीम सेन के बड़े भाई रामचंद्र ने बताया कि वह महाराजा अग्रसेन कॉलेज दड़ौली में नौकरी करता है। वे तीन भाई है। सबसे बड़ा वह, उसके बाद राकेश व सबसे छोटा भीम सेन था। झुलसने के बाद उसे वहां से निकालकर गंभीर अवस्था में आदमपुर के नागरिक अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed