फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outpost in charge in village secretary exam case

ग्राम सचिव परीक्षा मामले में चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

Sun, 17 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Outpost in charge in village secretary exam case
ग्राम सचिव की परीक्षा मामले को लेकर एचएयू चौकी प्रभारी पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने चौकी इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस बारे में पुलिस का कहना है कि चौकी इंचार्ज द्वारा जांच सही नहीं की जा रही थी। सूत्रों से पता चला है कि एचएयू चौकी इंचार्ज एएसआई बीर सिंह ने ग्राम सचिव परीक्षा से जुड़े मामले को लेकर कुछ सूचना सार्वजनिक कर दी थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मामले में आरोपी आशीष और अंकित को पुलिस शनिवार को दिल्ली से लेकर लौटी। इसके बाद दोनों को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी निवासी जिस आरोपी से सभी आरोपियों ने वॉकी-टॉकी और डिवाइस खरीदे थे। उसके मकान पर रेड की गई तो वह पहले से ही फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। वहीं आरोपी अंकित ने रिमांड के दौरान बताया कि उसने सोनीपत निवासी परीक्षार्थी संजय को उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई थी। इसके अलावा एक और आरोपी को भी उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई थी। आरोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने सोनीपत में दबिश दी, लेकिन संजय भी वहां से फरार हो चुका था। इंस्पेक्टर प्रह्लाद ने बताया कि संजय की गिरफ्तारी के बाद ही दूसरे आरोपी का नाम सामने आएगा, जिसे अंकित ने उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई थी। उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी अंकित ने दोनों से एक-एक लाख रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने मोबाइल से खींची थी प्रशनपत्र की फोटो
एसपी की ओर से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने ठंडी सड़क निवासी संदीप और मुल्तानी चौक निवासी चंदन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गामड़ा निवासी जितेंद्र के साथ मिलकर ग्राम सचिव की परीक्षा में पेपर आउट करने का प्रयास किया था। ठंडी सड़क निवासी संदीप ग्राम सचिव की परीक्षा के दौरान सैनियान मोहल्ला स्थित सैनी हाईस्कूल में पर्यवेक्षक तैनात था। परीक्षा के दौरान संदीप ने किसी परीक्षार्थी के प्रश्नपत्र की मोबाइल से फोटो लेकर मोबाइल फोन मुल्तानी चौक निवासी चंदन को दिया था। जिसे वह मोबाइल फोन गामड़ा निवासी जितेंद्र को देना था। आरोपी जितेंद्र ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल में ग्राम सचिव पद की लिखित परीक्षा के दौरान खेड़ी चोपटा निवासी अमित की जगह परीक्षा दे रहे हिंदवान निवासी राकेश कुमार को व्हाट्सएप के माध्यम से उत्तर कुंजी भेजी थी। इसके साथ ही अमित और राकेश कुमार को दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी दिलवाए थे। पुलिस ने आरोपी निवासी संदीप व चंदन से वारदात में प्रयोग एक बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में चंदन ने बताया कि उसने संदीप द्वारा मोबाइल से खींची गई फोटो डिलीट कर दी, क्योंकि वो बहुत धुंधली थी। शनिवार को पुलिस ने 3 दिन के रिमांड के बाद जितेंद्र को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी संदीप और चंदन से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों को पुलिस रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर भी गिरी गाज
एसपी बलवान सिंह राणा ने बताया कि एक अन्य मामले में भी आजाद नगर थाने में कार्यरत एसआई ओमप्रकाश को निलंबित किया गया। एसआई ओमप्रकाश को धोखाधड़ी के एक मामले में उचित जांच न करने पर शुक्रवार को निलंबित किया गया है।
एचएयू चौकी इंचार्ज को मामले में उचित जांच न करने को लेकर निलंबित किया गया है। ग्राम सचिव परीक्षा मामले में जांच जारी है।
-बलवान सिंह राणा, एसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed