{"_id":"5ffa03598ebc3e32ea4ef935","slug":"outbreak-of-cold-wave-starts-as-soon-as-the-effect-of-western-disturbance-decreases-hisar-news-rtk5901515122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही शीत लहर का प्रकोप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही शीत लहर का प्रकोप शुरू
विज्ञापन
लगातार पांच दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने के बाद शनिवार को यह कम हो गया। दिनभर मौसम रंग बदलता रहा। कभी धूप तो कभी हल्के बादल छाए रहे और इसके साथ ही प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है।
दिन भर ठंडी हवाएं परेशान करती रहीं। स्थिति यह रही कि सिरसा का दिन का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सबसे कम सिरसा का ही 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक का रात्रि तापमान सबसे अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क रहेगा। इस दौरान शीत लहर चलेगी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में भारी गिरावट होगी। सुबह के धुंध भी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 19.4 9.6
भिवानी 15.0 8.8
हिसार 18.0 7.2
करनाल 19.2 9.6
नारनौल 15.8 10.5
रोहतक 16.7 10.8
सिरसा 13.5 7.1