{"_id":"62cdbfcf191d9a4f08640f73","slug":"online-feedback-system-installed-at-railway-station-expected-to-be-commissioned-complaint-to-be-resolved-in-30-minutes-hisar-news-hsr6365269169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगे ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम के चालू होने की उम्मीद, 30 मिनट में होगा शिकायत का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लगे ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम के चालू होने की उम्मीद, 30 मिनट में होगा शिकायत का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे स्टेशन पर लगे ऑनलाइन फीड बैक सिस्टम के जल्द चालू होने की उम्मीद है। इसको लेकर बीकानेर मंडल के अधिकारियों को पत्र लिखा है, ताकि यात्री ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम का फायदा उठाकर अपनी शिकायतें दूर करवा सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर विभिन्न जगहों पर 45 ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम लगे हुए हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि सिस्टम चालू होने के बाद आधा घंटे के अंदर उनकी शिकायतें दूर होगी। उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर वर्ष 2019 में फीडबैक सिस्टम लगाए गए थे। सिस्टम चालू रहने का एक साल का समय था, जोकि पूरा हो चुका है। इस सिस्टम का यात्रियों को भी काफी फायदा मिला था। फीड बैक सिस्टम चालू होने के बाद यात्री अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। चाहे वह बिजली-पानी, सफाई की हो या कोई अन्य। इतना ही नहीं, सिस्टम के तहत यात्री अपने सुझाव भी दे सकते हैं।
सिस्टम चालू होने के बाद यात्री इस तरह कर सकेंगे शिकायत
सबसे पहले क्यूआर कोड स्कैनर को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद मोबाइल में एप खुलेगी। एप खुलने के बाद बोर्ड पर लिखे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। फिर यात्री का नाम, मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। नाम और मोबाइल नंबर डालने के बाद शिकायत और सुझाव का ऑप्शन खुलेगा। इसे ओपन कर हम अपनी शिकायत और सुझाव भेज सकते हैं। मगर ध्यान रखना होगा कि जब भी कोई शिकायत भेजे तो उसकी फोटो भी खींचकर अटैच कर भेजनी होगी। तभी समस्या का समाधान हो पाएगा।
रेलवे स्टेशन पर लगे ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम का यात्रियों ने काफी फायदा उठाया था। यात्रियों ने इस सिस्टम के माध्यम से शिकायतें भेजकर समस्या का समाधान करवाया था।
विज्ञापन
- सोनू कुमार, सीएचआई, रेलवे