फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One lakh doses of sex sorted semen ordered for cows, only calf will be born

Hisar News: गायों के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन की एक लाख डोज मंगवाईं, बछड़ी ही पैदा होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
One lakh doses of sex sorted semen ordered for cows, only calf will be born
हिसार। हरियाणा लाइव स्टॉक डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि हरियाणा में सेक्स सॉर्टेड सीमन अच्छी नस्ल के गोवंश को बढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड से सेक्स सॉर्टेड सीमन की एक लाख डोज ली हैं। जिसमें साहीवाल और जर्सी गाय का है, जिससे गाय से बछड़ी ही पैदा होंगी।
विज्ञापन

लाइव स्टॉक बोर्ड ऐसा सीमन अपने स्तर पर तैयार करने की योजना पर भी काम करेगा। हरियाणा अपने स्तर पर चार नस्ल का काम करेगा। हमारा बोर्ड जल्द ही इस पर काम करेगा। आने वाले समय में मुर्राह नस्ल का ऐसा सेक्स सॉर्टेड सीमन भी तैयार कराएंगे।
विज्ञापन

हिसार में पहुंचे हरियाणा लाइव स्टॉक डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हरियाणा में पशुधन को बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में दूध उपलब्धता को बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंहखुर तथा गलघोंटू का अब एक टीका लगेगा। पहले यह दोनाें अलग-अलग होते थे। पशु पालकाें के लिए बीमा योजना भी चलाई जा रही है। प्रदेश में गोशालाओं का बजट कई गुना बढ़ाया है। अब गांव की पंचायत 5 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से पंचायती जमीन को गोशाला को चारे के लिए दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर ने बताया कि प्रदेश में डेयरी की संख्या बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लोन दिलाया जा रहा है, जिसमें अनुदान भी दिया जाता है। भूमिहीन किसानों के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि योजना चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी के पीछे दौड़ने के बजाय अपने व्यवसाय की ओर बढ़ना चाहिए।

हरियाणा लाइव स्टॉक डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर ने लघु सचिवालय में वीएलडीए की बैठक ली। जिसमें पशुपालन में बीमा तथा पशुओं के टीकाकरण को लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुभाष जांगड़ा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed