{"_id":"62da25c74f5ed751b52a4398","slug":"one-died-in-accident-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar Accident: बजरी से भरे डंपर ने कार को मारी टक्कर, डिप्टी मेयर के चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar Accident: बजरी से भरे डंपर ने कार को मारी टक्कर, डिप्टी मेयर के चचेरे भाई की मौत
Fri, 22 Jul 2022 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:51 AM IST
सार
डंपर दिल्ली से सिरसा की ओर जा रहा था। सुभाष गुर्जर कार में सवार होकर रायपुर चौक क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
हिसार में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे एयरपोर्ट चौक के पास बजरी से भरे एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सुभाष गुर्जर की मौत हो गई। सुभाष गुर्जर हिसार के डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर के चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद रात करीब 11.30 बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार डंपर के नीचे दबी हुई थी। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से सुभाष गुर्जर को निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक पुलिस ने हाईवे की एक लेन को डायवर्ट रखा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डंपर दिल्ली से सिरसा की ओर जा रहा था। सुभाष गुर्जर कार में सवार होकर रायपुर चौक क्रॉस कर रहे थे। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन