{"_id":"68fd29cbc09980b3c904e674","slug":"one-arrested-with-illegal-weapon-hisar-news-c-21-hsr1020-736389-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अवैध हथियार सहित एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अवैध हथियार सहित एक काबू
Sun, 26 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
हांसी। सीआईए स्टाफ पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए बोगा राम कॉलोनी निवासी तरुण को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो गोली बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ के मनोज कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राधिका फैक्टरी रोड पर अवैध हथियार लेकर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को काबू किया और तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्तौल और दो गोली मिले। पुलिस ने आरोपी तरुण के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि हथियार की सप्लाई और स्रोत का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन