फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One accused arrested in illegal arms factory case

Haryana: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़; एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 06:00 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Apr 2026 06:00 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ टोहाना, फतेहाबाद व सिरसा में हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी व पीओ मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं। हत्या प्रयास का मामला सिरसा और आर्म्स एक्ट का मामला फतेहाबाद का है।

विज्ञापन
One accused arrested in illegal arms factory case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईए स्टाफ हिसार ने सिरसा जिले के गांव फरमाई खुर्द में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। आरोपी घर में ही हथियार बना रहा था। टीम ने मौके से हथियार बनाने के उपकरण और 3-4 अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 7 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कमलजीत ने बताया कि 11 अप्रैल को सीएआई स्टाफ हिसार से उप-निरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ विकास नगर में गश्त पर थे। एक सूचना के आधार पर टीम ने मौके से खासा महाजन निवासी साहिल को गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार वह फरमाई खुर्द निवासी राजू से लेकर आया है, जो अवैध हथियार बनाने का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


टीम गठित कर मारा छापा
साहिल की सूचना के आधार पर सीएआई की तरफ से गठित की गई टीम ने सोमवार को सिरसा जिले के नेजाडेला खुर्द व फरमाई खुर्द में छापा मारा। इस दौरान फरमाई खुर्द से आरोपी राजू को गिरफ्तार किया। मौके से उन्हें अवैध हथियार बनाने के उपकरण और 3-4 अर्धनिर्मित हथियार मिले। आरोपी के खिलाफ 7 प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और पीओ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये उपकरण हुए बरामद
राजू के घर से नाजायज पिस्तौल, कारतूस, खाका पिस्तौल के निशान वाली एक लोहा प्लेट, बैरल बनाने के लिए प्रयोग में लाई जाने के लिए 6 लोहा पाइप, 3 बाडी पिस्तौल व 4 बैरल लोहा तैयार की हुई, 1 पाइप स्टील व 02 पाइप पीतल कारतूस बनाने के लिए, ट्राईगर गार्ड, ट्राईगर व स्प्रिंग लोहा ट्राईगर बनाने के 18 पार्टस, 4 कारतूस 12 बोर एक कारतूस के पैंदा पर चोट लगी हुई, कारतूसों में भरने के लिए रांग, कारतूसों में भरने के लिए लोहा गोली, 5 लोहा रेती, 3 प्लास, एक लोहा हथोड़ी, 5 छोटे पेचकस, 1 बड़ा पेचकस, 7 चाबी नट खोलने बाली, एक इलेक्टि्रक कटर, एक इलेक्टि्रक ड्रील मशीन, छोटे पेच, 1 लकड़ी खांचा बंदूक, दो लकड़ी फट्टी बट पर लगाने के लिए, 1 इलेक्टि्रक वेलिडंग मशीन बरामद की गई।

4-5 माह से बना रहा था अवैध हथियार
आरोपी पिछले 4-5 माह से अवैध हथियार बना रहा था। ऑर्डर मिलने पर ही यह हथियार बनाता था। इसने साहिल को 15 हजार रुपये में हथियार बेचे थे। अभी तक उसने ये हथियार ही तैयार किए थे जबकि 3-4 हथियार अभी वह बना रहा था जो आधे अधूरे थे। आरोपी ने अपनी मौसी के लड़के से हथियार बनाने का काम सीखा था जिसकी तलाश की जा रही है। मौसी का लड़का रतिया की तरफ का रहने वाला है। वह राजू को सामान उपलब्ध करवाता था।

यहां-यहां दर्ज हैं प्राथमिकी
आरोपी राजू के खिलाफ टोहाना, फतेहाबाद व सिरसा में हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी व पीओ मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं। हत्या प्रयास का मामला सिरसा और आर्म्स एक्ट का मामला फतेहाबाद का है। वर्ष 2010 में आरोपी के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज हुई है। तब से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार घर में उसकी पत्नी भी थी, उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका पति अवैध हथियार बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed