फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One accused arrested from Hisar district in Punjabi singer Sidhu Musewala murder case

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हिसार जिले से एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested from Hisar district in Punjabi singer Sidhu Musewala murder case
arrest symbol - फोटो : amar ujala
हिसार। पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने हिसार जिले के किरमारा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से तीन पिस्तौल और 8 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कई जगह छापे मारे। सोमवार को यह टीम जिले के गांव किरमारा में पहुंची। यहां से टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान उक्त युवक के पास से टीम को तीन पिस्तौल और 8 हैंड ग्रेनेड बम भी बरामद हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गई। इस बारे में अग्रोहा थाना प्रभारी प्रबीना पी से बात की गई तो उनका कहना है कि दिल्ली की स्पेशल टीम यहां आई थी और किरमारा गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed