फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the first day, 129 students enrolled at Government PG College.

Hisar News: पहले दिन गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 129 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 129 students enrolled at Government PG College.
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हेल्प डेस्क पर दाखिले से संबंधित जानकारी लेते विद्यार्थी व अभिभावक।
हिसार। स्नातक प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद वीरवार से जिले के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सबसे अधिक 129 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराने और फीस जमा करने के लिए कॉलेज पहुंचे। सुबह से ही कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों की भीड़ रही और प्रवेश समितियां दस्तावेजों के सत्यापन व फीस जमा कराने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

पहले दिन गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 129 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया जिनमें सबसे अधिक दाखिले बीए पाठ्यक्रम में हुए। जाट कॉलेज में 40 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय में 22 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रक्रिया पूरी की। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में प्रवेश संख्या और बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई विद्यार्थी दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराकर फीस जमा करनी होगी। निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित अभ्यर्थी का दावा स्वतः समाप्त हो जाएगा और रिक्त सीटें अगली मेरिट सूची में शामिल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश 30 जुलाई से 3 अगस्त तक होंगे। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहने पर 5 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 6 से 12 अगस्त तक दूसरी काउंसिलिंग की मेरिट सूची के आधार पर दाखिले होंगे। अंतिम मेरिट सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी और चयनित विद्यार्थियों को 13 से 19 अगस्त तक प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहने पर संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed