{"_id":"60749c838ebc3ed8347eea5e","slug":"on-line-crime-hisar-news-rtk6041767157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले के आरोपी को जयपुर लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले के आरोपी को जयपुर लेकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सीआईए ने जयपुर निवासी आरोपी आशुतोष जलानी को शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत से चार दिन का रिमांड हासिल किया था। सोमवार को हिसार की सीआईए आरोपी आशुतोष को जयपुर लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी से रविवार को हिसार के होटलों की निशानदेही करवाई थी।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने 11 मार्च 2020 को मय्यड़ गांव स्थित कड़वासरा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक देशपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। देशपाल ने बताया था कि एक दिन वह एनोजोन ऑनलाइन शॉपिंग प्रा.लि. के बिजनेस हेड आशुतोष के संपर्क में आया। आशुतोष ने देशपाल से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और उसे एनोजोन कंपनी के बारे में जानकारी देनी चाही।
आशुतोष ने हिसार के एक होटल में आकर उससे व उसके दोस्त पीयूष से मुलाकात की। उस दौरान उसने कंपनी कैशबैक पॉलिसी, सदस्यता व चेन सिस्टम के बारे में जानकारी दी। देशपाल ने शिकायत में बताया था कि आरोपी आशुतोष ने उसे दो माह में रकम दोगुनी करने का दावा किया था। उसने तीन अगस्त 2019 को आशुतोष के खाते में एक लाख रुपये जमा करवा दिए थे। इसके बाद आशुतोष ने 9 अगस्त 2019 को उसकी बैठक कंपनी के पार्टनर लोकेंद्र के साथ करवाई। उस दिन देशपाल ने उसे एक लाख रुपये दे दिए। उसके बाद आशुतोष ने उसे व्यवसाय के संबंध में सात सितंबर 2019 को जयपुर बुलाया। वहां भी देशपाल ने उसे दो लाख रुपये व एक लाख 70 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर किए। आठ सितंबर 2019 को फिर से 50 हजार रुपये फाइल चार्ज के रूप में दिए। 27 सितंबर को 201980 रुपये व पांच लाख रुपये और दिए। देशपाल ने बताया था कि इस बीच उसने अपने दोस्तों से भी कंपनी में निवेश के लिए 15 लाख, 40 हजार रुपये, 50 हजार रुपये व 38 हजार रुपये जमा करवाए थे।
विज्ञापन
देशपाल ने शिकायत में बताया था कि जब उसने आरोपी आशुतोष से 100 प्रतिशत कैश बैक स्कीम राशि और चेन सिस्टम के कमीशन के साथ अपनी मूल राशि वापस करने की मांग की तो आशुतोष ने उसे आश्वासन दिया कि अभी कंपनी हरियाणा में कारोबार के शुरुआती चरण में है और कुछ मुद्दे लंबित हैं, जैसे जीएसटी और एनओसी आदि। देशपाल का आरोप था कि 10 दिसंबर 2019 को उसने आशुतोष के कार्यालय का दौरा किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित देशपाल का आरोप था कि आरोपी ने उससे 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।