फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Omicron: Symptoms found in eight people, genome sequencing will be done in Rohtak, report will come today

ओमिक्रॉन : आठ लोगों में मिले लक्षण, रोहतक में होगा जीनोम सिक्वेंसिंग, आज आएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Omicron: Symptoms found in eight people, genome sequencing will be done in Rohtak, report will come today
नागरिक अस्पताल में नया शेड तैयार करते। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में आठ लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। विभाग ने इन लोगों के सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट करवाने के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिए हैं। इनकी रिपोर्ट वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचेगी। दूसरी ओर ऐलनाबाद में एक ही परिवार में 7 केस मिलने के बाद अब 2 साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में एक और संक्रमित मिलने के बाद कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या 13 हो गई है। संक्रमण मिलने वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन भी बना दिया गया है। दिल्ली से आए व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए तो सभी में संक्रमण मिला। अब इसी परिवार के दो वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। विभाग के अनुसार संक्रमण तेजी से फैला है, इसलिए ओमिक्रॉन का खतरा लग रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने ऐलनाबाद क्षेत्र से आठ लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनका जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट करवाया जाएगा। सैंपल रोहतक पीजीआई भेज दिए गए हैं और उम्मीद है कि इनकी रिपोर्ट 24 घंटे तक मिल जाएगी। एक दिन पहले ही ऐलनाबाद में एक निजी चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित मिला था। अब उनके संपर्क में आए सभी स्टाफ सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के संपर्क में आए मरीजों को भी ट्रेस करना शुरू कर दिया है ताकि उन सभी के भी सैंपल लिए जा सकें।
विज्ञापन

गायनी वार्ड में कम की जाएगी भीड़, खाली प्लॉट में बेंच लगवाने के निर्देश
नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में जगह का अभाव है। ओपीडी और प्रसूता वार्ड में प्रतिदिन 500 लोग आते हैं। इस भीड़ को कम करने के लिए वार्ड का स्पेस बढ़ाया जाएगा। इसलिए सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर मंथन किया। साथ लगते खाली प्लॉट में बेंच लगवाए जाने के निर्देश दिए, ताकि वेटिंग एरिया में मरीजों के साथ आए परिजन बैठ सकें। इससे वार्ड में भीड़ कम की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शेड लगाने का काम शुरू
एक्स-रे रूम के पास नया कमरा तैयार किया जा रहा है। यहां वैक्सीनेशन के लिए स्थायी जगह बनाई जाएगी, ताकि टीकाकरण अभियान चलता रहे। इसके लिए प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा और कमरे के बाहर शेड लगाने का काम बुधवार को शुरू कर दिया गया। टीकाकरण और एक्स-रे करवाने वाले के आने-जाने के लिए रास्ता अब गैलरी की बजाय बाजार से सीधा कर दिया जाएगा, ताकि ब्लड बैंक की ओर से घूमकर न जाना पड़े।
-------------
डीसी बोले : ऑक्सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट
डीसी अनीश यादव ने दावा किया है कि जिला प्रशासन इस बार ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इससे निपटने के लिए सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में तमाम सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। जिला के सभी सीएचसी पर डीजी सेट व ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा जिले में पर्याप्त मात्रा में डी-टाइप सिलिंडर उपलब्ध है। पहले ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के लिए हमें दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब सिलिंडर भरने की व्यवस्था जिला में ही की जा चुकी है।
--------------
वैक्सीनेशन पर जोर, प्रतिदिन 10 हजार लोगों का हो रहा टीकाकरण
जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हर रोज 10 हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है। जिले में अबतक 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहली तथा 40 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोरोनारोधी दवा की दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिला में अब तक 12 लाख 47 हजार 126 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी है, इसलिए विभाग की प्राथमिकता भी यही है कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया जाए। जिनमें दूसरी डोज अवश्य लगे, इस पर हमारा मुख्य फोकस है।
----------------
सैंपलिंग बढ़ा दी है और वैक्सीनेशन अभियान भी तेज कर दिया
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हमने सैंपलिंग बढ़ा दी है। साथ ही टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया है। गायनी वार्ड में ज्याद भीड़ होती है, इसलिए वेटिंग एरिया नया बनेगा। इसके अलावा टीकाकरण के लिए भी अलग कमरा स्थायी रूप से तैयार किया जा रहा है।

- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
वर्जन
ऐलनाबाद में मिले कोरोना केस के बाद उनमें ओमिक्रॉन के लक्षण नजर आए थे। इसलिए 8 सैंपल लेकर उन्हें ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे हैं। उम्मीद है कि 24 घंटे में रिपोर्ट आएगी।
- संजय कुमार, नोडल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed