फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Omicron's danger: 41 ventilators and 161 isolation beds earmarked for children

ओमिक्रॉन का खतरा : बच्चों के लिए 41 वेंटिलेटर और 161 आइसोलेशन बेड निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Omicron's danger: 41 ventilators and 161 isolation beds earmarked for children
हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है, हालांकि जिले में अभी तक कोई मरीज इससे पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बच्चों के लिए अभी कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के लिए 41 व बड़ों के लिए 218 वेंटिलेटर बेड के अलावा 161 आइसोलेशन बेड निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से करीब 37 निजी और सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 1580 बेड निर्धारित किए हैं। जिले में रविवार को 2080 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज लगाई गई। जिला सर्विलांस अधिकारी और आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल जिले में एक एक्टिव केस है। रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वहीं, डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में रविवार को डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अभी सात मरीज सक्रिय हैं। जिले में अब तक 5616 लोग डेंगू से ग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला : जिले में रविवार को ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। शनिवार को भी ब्लैक फंगस के पांच मरीज मिले थे। आईएमए प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा ने पांच लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि की है। उनकी लैब में इन मरीजों के सैंपल की जांच हुई है। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अलका ने बताया कि एक नया ब्लैक फंगस का मरीज दाखिल हुआ है। ब्लैक फंगस के मरीजों में बीपी, शुगर और पोस्ट कोविड के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed