फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Olympian Sanjay Kaliravana selected for Asian Hockey Champions Trophy

Hisar News: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ओलंपियन संजय कालीरावणा का चयन

Thu, 29 Aug 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 29 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Olympian Sanjay Kaliravana selected for Asian Hockey Champions Trophy
हिसार में कोच राजेंद्र सिहाग के साथ ​खिलाड़ी संजय कालीरावणा।
हिसार। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हिसार के गांव डाबड़ा के ओलंपियन संजय कालीरावणा का भारतीय टीम में चयन हुआ है। संजय के चयन होने पर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। फिलहाल संजय बंगलूरू कैंप में प्रशिक्षण ले रहा है। अब संजय 8 सितंबर से चीन में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमखम दिखाएगा। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि संजय तीन-चार दिन पहले ही कैंप में गया है। अभी तक उसके कार्यक्रम चल रहे थे। संजय से उम्मीद है कि इस चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक हासिल करेगा।
विज्ञापन

बता दें, कि संजय कालीरावणा ने आठ साल की उम्र में हॉकी से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। तीन साल तक कोच राजेंद्र सिहाग से प्रशिक्षण लिया। उसके बाद संजय का चयन चंडीगढ़ एकेडमी में हो गया। हाल ही में संजय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


साई को मिला हॉकी कोच
हिसार। उमरा निवासी राजेश कुमार मलिक का हिसार साई में हॉकी कोच के पद पर चयन हुआ है। इसके साथ ही साई में उनके अलावा पूनम मलिक और गुरनाम सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभी तक राजेश कुमार इंडियन आर्मी हाॅकी टीम और सर्विसज हॉकी टीम के चीफ कोच थे। उनकी पोस्टिंग जालंधर में थी। अब वह जल्द ही साई में अपना कार्यभार संभालेंगे। राजेश कुमार ने बताया कि पांच सितंबर से 15 सितंबर तक पूना में इंटर डिपोर्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप होगी। इस चैंपियनशिप के बाद वह कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed