{"_id":"68c871817b744475a9085b1d","slug":"olympian-sanjay-kaliraman-met-minister-gangwa-hisar-news-c-21-hsr1020-710890-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंत्री गंगवा से मिले ओलंपियन संजय कालीरामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंत्री गंगवा से मिले ओलंपियन संजय कालीरामन
विज्ञापन
हिसार। ओलंपियन संजय कालीरामण को लड्डू खिलाते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।
- फोटो : 1
हिसार। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी डाबड़ा के संजय कालीरामन सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मिले। इस दौरान मंत्री ने संजय को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। हाल ही में बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप चैंपियनशिप में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीत हासिल की थी। भारतीय टीम में शामिल संजय ने भी मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं, ओलंपियन संजय कालीरामन, ग्राम पंचायत और कोच राजेंद्र सिहाग ने मंत्री से गांव में एस्ट्रोटर्फ बनवाने की मांग की। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने आश्वासन दिया कि एस्ट्रोटर्फ बनवाने के लिए वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से बातचीत करेंगे ताकि गांव से संजय की तरह और भी ओलंपियन निकल सके। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि डाबड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। गांव में एस्ट्रोटर्फ बनेगा तो ओलंपियन निकलेंगे।
आज संजय ने गांव से ही निकलकर न केवल ओलंपिक तक सफर किया है, बल्कि देश की झोली में पदक भी डाला है। ऐसे में खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोटर्फ बनवाया जाए। संवाद