{"_id":"633c1d47fd83b94cc24d7e01","slug":"old-woman-died-in-accident-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, सड़क के बीच में खड़ी ट्राली से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, सड़क के बीच में खड़ी ट्राली से टकराई कार
Tue, 04 Oct 2022 09:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:32 PM IST
सार
चिड़ौद गांव निवासी जयपाल अपने बेटे और मां मायपती के साथ गाड़ी में बनभौरी गांव स्थित माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गया था। वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
हिसार में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एयरपोर्ट के नजदीक सड़क के बीचों-बीच खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से बोलेरो टकरा गई और गाड़ी में सवार चिड़ौद गांव की 62 वर्षीय महिला मायापती की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटा जयपाल घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार चिड़ौद गांव निवासी जयपाल अपने बेटे और मां मायपती के साथ गाड़ी में बनभौरी गांव स्थित माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गया था। रात को पूजा के बाद अलसुबह वे वहां से गांव के लिए चले थे। जब एयरपोर्ट के पास पहुंचे तो सड़क के बीचों बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी गाड़ी टकरा गई। मायपती और जयपाल को गंभीर हालत में आसपास के लोग नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मायापती को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन