फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   old man crushed by car

बेकाबू कार ने वृद्ध को कुचला, मौत

Fri, 13 Dec 2013 09:45 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो।
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो। Updated Fri, 13 Dec 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
old man crushed by car
हरियाणा में सिरसा के गांव शेरगढ़ के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को बुरी तरह कुचल दिया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चौटाला रोड पर गांव शेरगढ़ के पास शुक्रवार सुबह नौ बजे चौटाला की ओर से आ रही  तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी।


हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। गांव शेरगढ़ निवासी हनुमान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसका चाचा तिलकराम (65) गांव लखुआना की ओर स्थित खेतों में गया था।
विज्ञापन


काफी समय बाद घर न लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की। पता चला कि सड़क पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

शहर थाना पुलिस के एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे हनुमान की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed