फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Offline Study will start from next Month in Farm Machinery Training & Testing Institute of Hisar in Haryana

हिसार: मशीनरी ट्रेनिंग संस्थान में अगले माह शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई, 50 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 26 Jun 2021 10:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jun 2021 10:32 PM IST
सार

उत्तर भारत के एकमात्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण केंद्र में लॉकडाउन के दौरान 250 प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया है। यहां से अब तक 156 देशों के 75 हजार लोग प्रशिक्षण ले चुके हैं।
 

विज्ञापन
Offline Study will start from next Month in Farm Machinery Training & Testing Institute of Hisar in Haryana
हिसार में टीटीआई में रखी मशीनरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के एकमात्र केंद्र उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीआई) में सवा साल बाद जुलाई माह से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी। शुरुआत में 50 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस संस्थान में किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि संयंत्र चलाने, उनकी मरम्मत और रखरखाव का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाता है। तीन दिन से 6 सप्ताह के होने वाले विभिन्न कोर्सों के तहत किसानों को यहां प्रति सप्ताह एक हजार रुपये का वजीफा भी मिलता है।  
विज्ञापन



कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान चले बेरोजगारी के दौर में टीटीआई ने करीब 250 प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण दिया है। संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि यहां करीब 156 देशों के 75 हजार से अधिक किसान व अन्य लोग प्रशिक्षण ले चुके हैं। ट्रेनिंग लेने वालों में रवांडा, इथोपिया, केन्या, सूडान, नाइजीरिया, तंजानिया, मोरेक्को, युगांडा, मेडागास्कर, अल्जीरिया, मॉरीशस, भूटान, नेपाल, इराक, अफगानिस्तान आदि देशों के लोग शामिल हैं। करीब 5000 लोगों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने किसानों के परीक्षण व कृषि मशीनरी की टेस्टिंग का पहला केंद्र 1956 में मध्यप्रदेश के बुदनी में खोला था। इसके बाद बढ़ती जरूरत को देखते हुए 1963 में हरियाणा के हिसार में देश का दूसरा केंद्र खोला गया। निदेशक ने बताया कि संस्थान अपने कुछ पाठ्यक्रम एग्रीकल्चरल स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ मिलकर चला रहा है। इसमें ट्रैक्टर ऑपरेटर और ट्रैक्टर मैकेनिक जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed