{"_id":"678ff1bd553a3b92e1091158","slug":"officials-will-check-buses-of-private-schools-till-28th-hisar-news-c-21-hsr1020-550080-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 28 तक निजी स्कूलों की बस चेक करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 28 तक निजी स्कूलों की बस चेक करेंगे अधिकारी
Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार। एसपी-आरटीए-रोडवेज जीएम-डीईओ व एसडीएम मिलकर 28 जनवरी तक प्रतिदिन निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग करेंगे। जिसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। आरटीए ने मंगलवार को एसपी-रोडवेज जीएम-डीईओ व एसडीएम को भी पत्र लिखा है कि वे टीम के गठित के लिए सदस्यों की लिस्ट भेजे। ताकि धरातल पर काम शुरू किया जा सकें। खास बात है कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी कमेटी के अंतर्गत जो भी टीम जिले स्तर पर गठित होगी वह रोजाना निजी स्कूलों में जाकर स्कूली बसों की चेकिंग करेगी। साथ ही रिपोर्ट बनाकर आरटीए को जमा करवाएगी। जिसे मुख्यालय भेजा जाएगा। आरटीए ने एक फार्मेट भी जारी किया है, जिसमें निजी स्कूली बसों के जांचने के सभी मानकों के कॉलम बने हुए है। जिसे जिले स्तर पर बनी टीम कॉलम को पूरा करेगी। वाहनों की जांच के आदेश परिवहन आयुक्त, चंडीगढ़ ने दिए हैं।
वर्जन
मुख्यालय से आदेश मिले हैं कि 28 तक रोजाना निजी स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी, जिसमें मानकों को जांचा जाएगा। रोजाना रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। टीम निजी स्कूलों के अंदर जाकर बसों की चेकिंग कर सकेगी।
- सतीश, इंस्पेक्टर, आरटीए, हिसार।
विज्ञापन
वर्जन
मुख्यालय से आदेश मिले हैं कि 28 तक रोजाना निजी स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी, जिसमें मानकों को जांचा जाएगा। रोजाना रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। टीम निजी स्कूलों के अंदर जाकर बसों की चेकिंग कर सकेगी।
विज्ञापन
- सतीश, इंस्पेक्टर, आरटीए, हिसार।