फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officers team will insepect the site of south bypass

अधिकारी करेंगे दौरा, फिर होगा फैसला

Sun, 31 Jan 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Officers team will insepect the site of south bypass

साउथ बाईपास में आ रही मिलिट्री के घोड़ा फार्म की जमीन के लिए अधिकारियों की टीम सोमवार को दौरा करेगी। इसके बाद इस जमीन को लेकर फैसला लिया जाएगा। जमीन की बाधा को दूर कराकर 31 मार्च तक इसे पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन


साउथ बाईपास के निर्माण में खड़ी हुई बाधा को दूर करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को बाईपास का दौरा करेंगे। दरअसल साउथ बाईपास के साथ मिलिट्री के घोड़ा फार्म की जमीन है। मिलिट्री की ओर से घोड़ा फार्म को सीधा बाईपास से जोड़ने के लिए रास्ता मांगा गया।
विज्ञापन


इसके लिए रोड बनाने का प्रस्ताव दिया गया। जिस पर साउथ बाईपास के कंस्ट्रक्शन का काम कर रही कंपनी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। कंपनी ने कहा कि उसके टेंडर में इसका उल्लेख नहीं है। इसके बाद मिलिट्री घोड़ा फार्म की ओर से पिलर पर कंटीली तार लगा दिए गए, जिस कारण इस एरिया में काम बंद होने के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला डीसी तक पहुंचा तो इस विवाद को शांत करने के लिए जमीन की पैमाइश शुरू कराई गई। तहसीलदार ने इस एरिया की जमीन का खसरा रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी पर अधिकारियों की बैठक में विवाद का हल नहीं निकल सका।


इस कारण फैसला लिया गया कि सोमवार को अधिकारियों की टीम मौके का मुआयना करेगी। जल्द ही दोबारा से साउथ बाईपास के इस हिस्से का विवाद समाप्त कराकर इसे 31 मार्च की डेडलाइन तक पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed