फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the groom also got infected, two photographers involved in marriage, priest's history could not be found

अब दूल्हा भी मिला संक्रमित, शादी में शामिल दो फोटोग्राफर व पुजारी की नहीं मिल पाई हिस्ट्री

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now the groom also got infected, two photographers involved in marriage, priest's history could not be found
संक्रमित ब्यूटी पार्लर से मेकअप करवाने वाली दुलहन के पति डबवाली निवासी दूल्हे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। शादी में शामिल होने वाले करीब 50 लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिस्ट्री जुटाई गई है, लेकिन दो फोटोग्राफर और पुजारी की हिस्ट्री अभी तक स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

दिल्ली से आई संक्रमित युवती का मेकअप करने वाली सैलून संचालिका के संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को दुलहन के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। दूल्हा सिरसा जिले के डबवाली कस्बे का निवासी है। इसके बाद विभाग सतर्क हो गया और शादी में शामिल होने वाले लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गया। इसके लिए डॉ. रमेश पूनिया अपनी टीम के साथ शहर के हांसी रोड स्थित एक पैलेस में पहुंचे, जहां पर दिल्ली से आई संक्रमित युवती का विवाह हुआ था। पैलेस का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि शादी में 37 रिश्तेदारों, दो फोटोग्राफर, पुजारी सहित करीब 50 लोग शामिल हुए थे। इनमें दो फोटोग्राफर और एक पुजारी की हिस्ट्री जुटाने में टीम को पसीना बहाना पड़ रहा है, जबकि बाकी लगभग सभी की हिस्ट्री टीम द्वारा जुटा ली गई है। जल्द ही उनसे संपर्क कर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

38 लोगों के लिए जा चुके सैंपल
विभाग द्वारा हेयर सैलून संचालिका के संपर्क में आए उसके परिजनों व आसपास के लोगों सहित करीब 38 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। संक्रमित संचालिका से मेकअप करवाकर उसके संपर्क में आए करीब 75 लोगों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल कर ली है और उनके सैंपल लेने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
विभाग के अनुसार दिल्ली से आई संक्रमित युवती ने 15 जून को सैलून संचालिका से ब्राइडल मेकअप करवाया था। इसके बाद संक्रमित युवती की शहर के हांसी रोड स्थित एक पैलेस में शादी की गई थी। दुलहन के बाद अब दूल्हे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दुलहन के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सैलून संचालिका का एहतियात के तौर पर सैंपल लिया गया था और 23 जून की शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गौरतलब है कि सैलून संचालिका की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और यह कॉन्टेक्ट-टू-कॉन्टेक्ट का केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed