फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now land selected in Sector 5, got two and a half acres of land

Hisar News: अब सेक्टर पांच में जमीन का किया चयन, ढाई एकड़ मिली जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now land selected in Sector 5, got two and a half acres of land
हांसी सेक्टर पांच की जगह जिसे नगर परिषद के नए भवन के लिए चयन किया गया है।
हांसी। नगर परिषद कार्यालय के नए भवन की जमीन के लिए परिषद ने अब सेक्टर पांच में जमीन का चयन किया है। परिषद द्वारा सेक्टर पांच में ढाई एकड़ की जमीन को चिह्नित किया। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से बातचीत भी की जाएगी।
विज्ञापन

परिषद को नए भवन के लिए कम से कम दो एकड़ जमीन चाहिए थी। यहां पर परिषद को पर्याप्त जमीन मिल रही है। जमीन लघु सचिवालय के पीछे है। यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से खरीदी जाएगी। इसके लिए अधिकारी अब फिर से जमीन ढूढेंगे। पुरानी कचहरी में पर्याप्त जमीन न मिलपाने के कारण परिषद के अधिकारियों को चिंता फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद का नया कार्यालय बनाने की राह अभी आसान नहीं हुई। नए कार्यालय का निर्माण 10 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसके लिए एस्टीमेट बनाया गया है, लेकिन नए भवन के लिए जमीन नहीं मिल रही। बीते महीने परिषद द्वारा पुरानी कचहरी की जमीन का चयन किया गया था। इसके लिए जमीन की पैमाइश कराई गई व मुख्यालय में भी बातचीत की गई, लेकिन अब नए भवन के तय मानकों को यह जमीन पूरा नहीं कर रही है। परिषद को नए भवन के लिए करीब दो एकड़ जमीन चाहिए, लेकिन यह जमीन केवल सात मरले है। ऐसे में परिषद फिर से जमीन का चयन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------
नए भवन के लिए जमीन की तलाश जारी है। सेक्टर पांच में जमीन को लेकर विचार किया जा रहा है। - संदीप जालंधरा, एसओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed