फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now factories, restaurants and circuses, cinema operators

अब शहरी एरिया में फैक्टरी, रेस्टोरेंट व सिनेमा संचालकों को शहरी निकाय से नहीं लेगा होगा ट्रेड लाइसेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now factories, restaurants and circuses, cinema operators
हिसार। अब शहरी एरिया में फैक्टरी, रेस्टोरेंट व सिनेमा संचालकों को शहरी निकाय से ट्रेड लाइसेंस नहीं लेना होगा। शहरी स्थानीय निकाय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक लाइसेंस के दोहरीकरण से बचाव के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक अगर कोई व्यक्ति शहरी एरिया में फैक्टरी या रेस्टोरेंट शुरू करना चाहता था तो उसे फैक्टरी के लिए उद्योग विभाग व रेस्टोरेंट के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लेना पड़ता था। इसके अलावा उसे शहरी निकाय से भी ट्रेड लाइसेंस लेना पड़ता था। यह दोहरीकरण को रोकने के लिए उन्हें यह छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इन संस्थानों को नहीं लेना होगा ट्रेड लाइसेंस
फैक्टरी, खाने-पीने के संस्थान (रेस्टोरेंट), मनोरंजन स्थल (सिनेमा, सर्कस, मनोरंजन पार्क)
सरकार तय करेगी ट्रेड लाइसेंस फीस
वहीं अब प्रदेश सरकार ही ट्रेड लाइसेंस फीस तय करेगी और सभी निकाय उसी के अनुसार फीस लेंगी। अभी तक शहरी निकाय को यह छूट दी गई थी कि वह अपने हिसाब से ट्रेड लाइसेंस फीस तय कर सकती थीं। बस उन्हें इसे हाउस की बैठक में पारित करवाना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुता, बिल्ली व पक्षी पालने के लिए निमायुक्त से लेनी होगी अनुमति
इसके अलावा शहरी एरिया में कुता, बिल्ली व पक्षी पालने के लिए निगमायुक्त से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति को निकाय की तरफ से लाइसेंस दिया जाएगा।
वर्जन
हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट 1994 में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें ट्रेड लाइसेंस को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं।

डॉ. प्रदीप हुड्डा, एएमसी, नगर निगम, हिसार
वर्जन
सरकार ने व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस से छूट देने का जो फैसला किया है, यह अच्छी बात है। सरकार को कोई ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए, जिससे व्यापारियों को नुकसान पहुंचे। - बजरंग गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed