{"_id":"5f762f078ebc3eefb9089d77","slug":"now-electricity-consumer-can-deposit-their-bill-in-post-office-hisar-news-rtk5762620110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर में भरवा सकेंगे 20 हजार रुपये तक का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर में भरवा सकेंगे 20 हजार रुपये तक का बिजली बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अब डाकघर में भी 20 हजार रुपये तक का बिजली बिल काउंटर पर जमा करवा सकेंगे। पहले चरण में हिसार के अलावा फतेहाबाद और सिरसा जिले के 68 डाकघरों और उप डाकघरों में यह सुविधा वीरवार से शुरू कर दी गई है। इसके लिए शर्त रहेगी कि बिजली बिल भरने के दौरान भुगतान नकद करना होगा, अन्यथा आपका बिल नहीं भरा जाएगा।
दरअसल, बिजली घर में बिल भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। काफी देर तक लोग लाइनों में खड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए अब डाकघर में भी बिजली बिल भरने की सुविधा दी गई है। इसको लेकर डाक विभाग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड से अनुबंध किया है। इसके तहत डाकघरों के माध्यम से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बिजली बिल जमा करवाने की सुविधा प्रदान की गई है। इस अवसर पर आईटी सेल के इंस्पेक्टर जयबीर सिंह, रंजू प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन जिलों में भी जल्द सुविधा होगी शुरू
- पलवल
- मेवात
- फरीदाबाद
- गुरुग्राम
- रेवाड़ी
- महेंद्रगढ़
- भिवानी
- चरखी दादरी
- जींद
नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
इस सुविधा के तहत 20 हजार रुपये तक के बिजली बिल डाकघरों के माध्यम से नकद में जमा करवाने की सुविधा दी गई है। इस दौरान ग्राहक से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राहक डाकघर जाकर अपना बिजली कनेक्शन खाता संख्या बताएगा, डाकघर कर्मचारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्वर से संबंधित बिल के सभी विवरण जान लेगा। वहीं ग्राहक की ओर से बिल भुगतान करने पर विवरण भी निगम के सर्वर पर तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा। ग्राहक को भुगतान रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी राहत
लोगों को सुविधा देने के लिए अब डाकघर में भी बिजली बिल भरने की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा जल्द नौ जिलों के और डाकघरों में भी सुविधा शुरू होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- संजय कुमार, अधीक्षक, डाकघर हिसार मंडल।