फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now Duronto Express will run from Mumbai Central to Hisar

अब मुंबई सेंट्रल से हिसार तक दौड़ेगी दुरंतो एक्सप्रेस, 19 को चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now Duronto Express will run from Mumbai Central to Hisar
हिसार। रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब दुरंतो एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से हिसार तक चलेगी। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन 17 अगस्त को चलेगी जो 18 अगस्त को रात करीब साढ़े आठ बजे हिसार पहुंची। वहीं, हिसार से मुंबई सेंट्रल के लिए 19 अगस्त सुबह 10 बजे ट्रेन रवाना होगी। पहले यह ट्रेन सिर्फ मुंबई-जयपुर के बीच चल रही थी। ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल से जयपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन को अब जयपुर से वाया सीकर-लोहारू, सादलपुर होते हुए हिसार तक बढ़ा दिया गया है। हिसार से मुंबई सेंट्रल की रेल सेवा सप्ताह में दो दिन मंगलवार और वीरवार को चलेगी। चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीपचंद का कहना है कि इस ट्रेन का यात्री लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इस ट्रेन को हिसार तक चलाने के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। ट्रेन का टाइम शेड्यूल आ चुका है। हिसार से इस ट्रेन के चलने पर राजगढ़, लोहारू, सीकर, झुंझुनू, रींगस के यात्रियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और रविवार को मुंबई से रात 11 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। वहीं हर मंगलवार और वीरवार को सुबह 10 बजे हिसार से चलेगी। बता दें कि हिसार तक इस ट्रेन का विस्तार करने को लेकर सांसद बृजेंद्र सिंह ने मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed