{"_id":"68b1fde523fa5f3cd10b7ff0","slug":"now-all-opds-will-be-together-in-the-civil-hospital-opds-will-be-shifted-hisar-news-c-21-hsr1020-698539-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में अब होगी सभी ओपीडी एक साथ, शिफ्ट की जाएंगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में अब होगी सभी ओपीडी एक साथ, शिफ्ट की जाएंगी ओपीडी
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में सामान्य व महिला रोग ओपीडी को अब पिछली तरफ शिफ्ट किया जाएगा। वहीं अगले हिस्से में केवल एमरजेंसी वार्ड रहेगा। साथ ही अस्पताल के प्रशासनिक कार्य अगले हिस्से में होगे। अस्पताल के भवन के पिछले हिस्से में पहले से बाल रोग, दंत रोग, नेत्र रोग व शल्य रोग ओपीडी हैं। ऐसे में अब सारी ओपीडी एक साथ हो जाएंगी।
नागरिक अस्पताल में पिछले दिनों ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का अलग भवन बनाया गया है। इस भवन में अस्पताल की सभी तीन लैब को एकसाथ शिफ्ट किया गया। साथ ही ब्लड बैंक को भी शिफ्ट किया गया है। लैब व ब्लड बैंक को शिफ्ट करने से अस्पताल के पिछले हिस्से में तीन से चार कमरे खाली हो गए हैं। यहां पर पहले से चार ओपीडी थी। इसलिए अब सामान्य ओपीडी व महिला रोग ओपीडी को भी वहां पर शिफ्ट करने की योजना अस्पताल प्रशासन की तरफ से बनाई गई है। यहां बीपीएचयू भी पास में है। सभी ओपीडी एक साथ होने से मरीजों को जांच के लिए बीपीएचयू पास पड़ेगी जिससे मरीजों को परेशानी भी नहीं होगी। अगले हिस्से में ओपीडी होने के कारण मरीजों को जांच के लिए दूर जाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज जांच के लिए आते हैं।
सभी ओपीडी को पिछली तरफ एकसाथ करने की योजना बनाई जा रही है। सभी ओपीडी एक साथ होने से मरीजों को परेशानी भी नहीं होगी। जांच के लिए बीपीएचयू का भवन भी पास में है।
विज्ञापन
-डॉ़ राजीव डाबला, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, हांसी।