फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notice given to contractor after finding heap of garbage

Hisar News: कचरे के ढेर मिलने पर दिया ठेकेदार को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Notice given to contractor after finding heap of garbage
हांसी। शहर में सफाई व्यवस्था की जायजा लेने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में कई जगहों पर कचरे के ढेर देखने को मिले। जहां कचरे के ढेर मिले वह क्षेत्र ठेकेदार के अधीन है। ऐसे में सफाई न होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा चौक के समीप, गांधी मार्केट, लघु सचिवालय के समीप कचरे के ढेर मिले। कचरे के ढेर मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी किया। साथ ही सफाई कर कचरे के ढेर हटवाने के लिए कहा। हालांकि शाम को इन जगहों से कचरे के ढेर साफ करवा दिए गए।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान ने बताया कि सफाई को लेकर टीमें बनाई हुई हैं। टीमें लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जहां भी कचरे के ढेर मिल रहे हैं, उनको साफ करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed