फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No information about Selja's resignation: Bhupinder Singh Hooda

सैलजा के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
No information about Selja's resignation: Bhupinder Singh Hooda
हिसार। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को हिसार पहुंचे थे। वे अग्रसेन भवन में बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला की भतीजी रूचिका के सगाई समारोह में आशीर्वाद देने आए थे। बिजली मंत्री चौ रणजीत सिंह के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को नासमझ कहने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह उनके विचार हैं। आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव पर कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है। मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही है। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। हर रोज हत्या, डकैती, लूट की घटनाएं हो रही हैं। खनन माफिया पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी और अपराध में प्रदेश को नंबर वन बना दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ,पूर्व मंत्री आफताब अहमद, प्रोफेसर संपत सिंह, बलबीर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, सीताराम घोड़ेला, महेश भाटीवाल, शेर सिंह प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed