फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No compensation, farmers stage dharna at deputy speaker's residence

नहीं आया मुआवजा, डिप्टी स्पीकर के आवास पर किसानों ने शुरू किया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
No compensation, farmers stage dharna at deputy speaker's residence
हिसार डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास के बाहर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले फसल मुआवजे की मांग को लेकर बालसमंद क्षेत्र के किसानों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास पर मंगलवार से धरना दिया। किसान वीरवार तक रोजाना दस से शाम चार बजे तक धरना देंगे। शुक्रवार को आगे की रणनीति तय करेंगे। समिति ने खरीफ 2020 के मुआवजे की मांग को लेकर पिछले दिनों लगातार 65 दिनों तक बालसमंद तहसील पर धरना दिया था। जिसे डिप्टी स्पीकर के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों का मुआवजा जारी नहीं किया गया है। जिससे नाराज किसानों ने डिप्टी स्पीकर के आवास पर धरना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। मुआवजे की फाइल एफसीआर से पास होने का हवाला देकर दस दिनों में मुआवजा जारी होने की बात कही। समिति ने कहा कि अगर प्रशासन के पास मुआवजे से संबंधित कोई सरकारी पत्र है तो वे उनके बीच लेकर आए। समिति प्रधान सुरेंद्र आर्य ने कहा कि काॉसान अब सरकार या प्रशासन के किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे। जब तक उनका मुआवजा जारी नहीं होगा। डिप्टी स्पीकर के आवास के बाहर अपना धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर दिलबाग हुड्डा, मास्टर सतबीर गढवाल, विजय भांभू, अभू सूरा, अनिल भादू, राजेश कड़वासरा, जगदीश पूर्व सरपंच, संदीप धीरणवास, कुलदीप खरड़, संदीप सिवाच, सुनील नहरा, अमरचंद भाकर, महेद्र लांबा, विरेंद्र पूनिया, छैल्लु नंबरदार, कुलदीप पूनिया, सुलतान पूनिया, रिछपाल गोदारा सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में मिल जाएगा मुआवजा
मीथिया क जारी बयान में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि जल्द ही बालसमंद क्षेत्र के किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि यह मामला पुराना था, इसलिए कुछ तकनीकी कारणों से मुआवजा जारी करने में विलंब हुआ। सभी अड़चनें दूर कर ली गई है। मुआवजा राशि लगभग सप्ताह भर में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed