फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No clue found about the killers of Dhani Chadarpul's Kuldeep, three bullets were found in his body

Hisar News: ढाणी चादरपुल के कुलदीप के हत्यारों को नहीं लगा सुराग, शरीर से तीन गोलियां निकलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
No clue found about the killers of Dhani Chadarpul's Kuldeep, three bullets were found in his body
हांसी। जींद रोड पर स्थित ढाणी चादरपुल में सोमवार रात कुलदीप की सरेआम गोली मारकर हत्या करने वालों का सुराग नहीं लग सका है। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से तीन गोलियां निकालीं। दो गोली उसके सीने पर व एक सिर पर मारी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। चिकित्सकों के बोर्ड को सीने और सिर में फंसी गोलियां निकालने में ज्यादा समय लगा। पुलिस के मुताबिक संदीप उर्फ गोडिया ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2015 में उसके बडे़ भाई कुलदीप उर्फ दीपला का गांव के महाबीर के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान महाबीर की मौत हो गई थी। कुलदीप पर हत्या का आरोप लगा था, हालांकि बाद में वह बरी हो गया था। लेकिन महाबीर का भतीजा मदन उर्फ बच्ची कुलदीप के साथ रंजिश रखने लगा था। इस वजह से उसने सोमवार को गांव निवासी रामनिवास, धोलू उर्फ जगजीत, सुनील व जगदीश कॉलोनी निवासी गौतम के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए व सदर थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed