फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nisha, Kapil, Manish Pandey get Atul Maheshwari Memorial Gold Medal

निशा, कपिल, मनीष पांडेय को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nisha, Kapil, Manish Pandey get Atul Maheshwari Memorial Gold Medal
जीजेयू स्थित चौ. रणबीर सिंह सभागार में अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल के विजेता मुख्य अतिथि कु? - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के संचार प्रबंधन एवं तकनीकी विभाग के 2018 से 2020 शैक्षणिक सत्र के टॉपर निशा, कपिल व मनीष पांडेय को सोमवार को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने होनहारों को गोल्ड मेडल पहना कर और चेक भेंट कर सम्मानित किया। स्वर्ण पदक से सम्मानित निशा हिसार की रहने वाली हैं और कपिल भिवानी जिले के निवासी हैं, जबकि मनीष पांडेय बलिया यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. कांबोज ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिया गया यह पुरस्कार दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी वातावरण विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। विश्वविद्यालय का संचार प्रबंधन एवं तकनीकी विभाग देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। पत्रकारिता में गुरु जंभेश्वर महाराज के सिद्धांतों को शामिल करते हुए सकारात्मक सोच को विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक खबरों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए। ऐसी खबरें बदलाव में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं। विजेता विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

विजेता विवि के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर करें काम : प्रो. अवनीश
कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने कहा कि पुरस्कारों से अन्य विद्यार्थी प्रेरित होंगे। विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर में इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल करनी चाहिए। विजेता विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करें। वहीं, विजेता विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन, अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया। इस मौके पर प्रो. सुशील कुमार, प्रो. उमेश आर्या, प्रो. एमआर पात्रा, मीडिया सलाहकार विक्रम कौशिक, डॉ. संदीप आर्या समेत कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. पल्लवी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिक्षकों का धन्यवाद करता हूं। जिनकी वजह से आज में इस मुकाम तक पहुंचा। यहां तक आने में दोस्तों का भी साथ मुझे मिला। जब मैं इस विभाग में आया था तब तक मैं कैसे करूं या क्या करूंगा। यह मेरे लिए अनजान फील्ड था। इससे पहले मैंने बीटेक में दाखिला लिया था। इस विभाग की सबसे अच्छी बात यह लगी कि सभी विद्यार्थियों को पूरी आजादी है। बिना आजादी सृजनात्मक लेखन संभव भी नहीं है। - मनीष कुमार पांडेय
शिक्षकों व अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष आभार। मेरे लिए आज सबसे खास बात यह है कि शादी के बाद भी मेरे नाम के साथ मेरे मां-पापा का नाम आया है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। शादी के बाद लड़की के नाम के साथ उसके पति का नाम आता है, लेकिन मेरे आज के इस अवॉर्ड के साथ मेरे मां-पापा का नाम अखबार में आया। इस अवॉर्ड ने मुझे आगे बढ़ने के लिए नई प्ररेणा, नया जोश दिया है। - निशा

मैं 2016 में जहां से पास आउट हुआ था, उसके बाद मुझे ये अवॉर्ड मिला। इसकी मुझे बेहद खुशी है। मेरे अध्यापकों व सहपाठियों का भी काफी सहयोग मिला। जिस कारण आज मैं यहां तक पहुंच पाया। इसी के साथ अमर उजाला का भी आभार व्यक्त करता हूं। पिछले दिनों एम्स दिल्ली में जनसंपर्क विभाग के साथ काम शुरू किया है। - कपिल पंघाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed