{"_id":"6ac3fbff73de9d4fd70e6c05","slug":"nine-sports-officials-inspected-stadiums-across-all-districts-hisar-news-c-21-hsr1005-966262-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 9 खेल अधिकारियों ने किया सभी जिलों के स्टेडियम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 9 खेल अधिकारियों ने किया सभी जिलों के स्टेडियम का निरीक्षण
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के खेल स्टेडियमों की स्थिति और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं की जांच के लिए खेल विभाग ने दो से चार अक्तूबर तक औचक निरीक्षण कराया। नौ वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों में स्टेडियमों, नर्सरियों और अन्य खेल परिसरों का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं, भवनों, निर्माण कार्यों, मरम्मत और रखरखाव की स्थिति देखी।
उपनिदेशक राममेहर सिंह ने भिवानी, चरखी दादरी और पलवल, राकेश पांडे ने करनाल, सोनीपत और पानीपत तथा सुधा भसीन ने अंबाला और यमुनानगर का निरीक्षण किया। उपनिदेशक कविता देवी ने जींद और हिसार, सुनीता दलाल ने गुरुग्राम और फरीदाबाद, मनजीत सिंह ने सिरसा, फतेहाबाद और कैथल तथा सतबीर सिंह ने रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ का जिम्मा संभाला।
खेल अधिकारी मीनाक्षी चौहान ने कुरुक्षेत्र और पंचकूला तथा उपनिदेशक सुरजीत ने झज्जर और रोहतक में निरीक्षण किया। विभाग का उद्देश्य स्टेडियमों में लंबित निर्माण और मरम्मत कार्यों की स्थिति जानकर उन्हें जल्द पूरा कराना तथा खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव को छह अक्तूबर तक सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सभी अधिकारियों से निरीक्षण रिपोर्ट एकत्र करने की जिम्मेदारी उपनिदेशक (ओएसडी, मुख्यालय) मनजीत सिंह को दी गई है। वह जिलों से प्राप्त रिपोर्ट को संकलित कर छह अक्तूबर तक खेल विभाग की प्रधान सचिव को संयुक्त रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके आधार पर स्टेडियमों में आवश्यक सुधार और लंबित कार्यों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।