फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night temperatures will fall from northwest winds, day will increase

उत्तर पश्चिमी हवाओं से गिरेगा रात्रि तापमान, दिन का बढ़ेगा

Mon, 11 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Night temperatures will fall from northwest winds, day will increase
प्रदेश में 16 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट होगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, इस समय के दौरान सुबह व देर रात्रि को धुंध छाने की भी संभावना है। हालांकि 13 और 14 जनवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे पहले रविवार को दिनभर मौसम परिवर्तनशील बना रहा। कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए रहे। इससे प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर दिन और रात्रि तापमान में आंशिक परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन

नारनौल में 5 डिग्री गिरा रात्रि तापमान
प्रदेश में रविवार को नारनौल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रविवार की अपेक्षा करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन के तापमान की बात करें तो करनाल और अंबाला का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सबसे अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस हिसार और रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस भिवानी का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 12.2 7.5
भिवानी 14.7 8.6
हिसार 16.2 7.0
करनाल 12.2 8.0
नारनौल 15.0 5.4
रोहतक 13.5 7.2
सिरसा 15.3 7.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed