फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NHM employees on strike, maternity condition deteriorates at Dhansu PHC, ambulance not found for two hours

एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर, धांसू पीएचसी में प्रसूता की बिगड़ी तबीयत, दो घंटे नहीं मिली एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
NHM employees on strike, maternity condition deteriorates at Dhansu PHC, ambulance not found for two hours
एंबुलेंस नहीं मिलने पर निजी वाहन से महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। एनएचएम कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई। धान्सू गांव स्थित पीएचसी में प्रसूता की हालत बिगड़ गई। महिला को नागरिक अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। डाया गांव निवासी महिला मुकेश को भी एंबुलेंस के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। एनएचएम के करीब 650 कर्मी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

धान्सू गांव निवासी राकेश की पत्नी प्रियंका को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर आशा वर्कर गांव की पीएचसी में लेकर गई। करीब 11 बजे डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद महिला की सेहत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। आखिर में परिजनों ने एक कार की व्यवस्था की ,जिसमें जच्चा- बच्चा को नागरिक अस्पताल भेजा गया। डाया गांव निवासी महिला मुकेश को प्रसव पीड़ा के चलते सुबह नागरिक अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। शरीर में खून की कमी के चलते चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा जाने के लिए उसके परिजन भी करीब दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। बार बार कॉल करने के बाद एंबुलेंस आई।
विज्ञापन

मरीजों की नहीं मिली होम्योपैथिक दवा
एनएचएम के तहत अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सक की नियुक्ति है। कर्मचारियों की हड़ताल में चिकित्सक और नर्स भी शामिल हैं। ऐसे में उनकी ओपीडी बंद रही। मरीजों को होम्योपैथिक दवा नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा नियम रद्द करने का कर रहे हैं विरोध
एनएचएम के कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एनएचएम के तहत जिले में करीब 650 कर्मचारी लगे हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष जगत बिसला और जिला प्रधान अनिल ने बताया कि 2018 में प्रदेश सरकार ने एनएचएम कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा नियम के जरिये बढ़ी हुई तनख्वाह का तोहफा दिया था।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 नवंबर में सातवें वेतनमान की घोषणा करते हुए कर्मचारियों के हित में निर्णय लिया था। पिछले हफ्ते मिशन निदेशक को वित्त विभाग के द्वारा एक पत्र जारी हुआ. जिसमें सेवा नियम रद्द करने पर विचार करने का आदेश दिया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष पैदा हो गया। मंच संचालन एएनएम कौशल्या ने किया। इस मौके पर चंद्रपाल, राजबाला, रोहताश, जगबीर, पूनम ,मनोज , पूनम, बलजीत, बुधराम और प्रवीन ने कर्मचारियों को संबोधित किया। आज के धरने को एमपीएचई एसोसिएशन से प्रदीप, स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी से नूर मोहम्मद, चतुर्थ कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सोना देवी आदि संगठन ने हड़ताल का समर्थन किया।।
ये है मांगे
वित्त विभाग द्वारा सेवा नियम रद्द करने का पत्र निरस्त किया जाए।
सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए
ग्रेड पे संशोधन किया जाए
सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए
ये सेवाएं रहीं प्रभावित
एंबुलेंस सेवाएं
जिले के सभी डिलीवरी हट
बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
टीबी कार्यक्रम
आयुष ओपीडी
मेंटल हेल्थ व स्कूल हेल्थ कार्यक्रम
जन्म, मृत्यु रजिस्ट्रेशन कार्य
अकाउंट शाखा कार्य
जिले में हैं 34 एंबुलेंस
जिले में 34 एंबुलेंस है। इन एंबुलेंसों पर दिन और रात में 48 कर्मचारी तैनात रहते ंहै। ये कर्मचारी एनएचएम स्कीम के तहत लगे हुए हैं। अब एंबुलेंसों को चलाने के लिए रोडवेज से चालक मांगे गए हैं।

रोडवेज से मांगे 40 चालक
एनएचएम कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते रोडवेज से दिन और रात के लिए 40 चालक की डिमांड की गई है। कौशल के तहत लगे 17 चालक मिले। एंबुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पर कोई असर नहीं पड़ा है।
सीएमओ रत्ना भारती, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed