फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Newly married and lover's body found in hotel room, both were shot in the forehead

होटल के कमरे में मिला नवविवाहिता और प्रेमी का शव, दोनों के माथे में लगी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Newly married and lover's body found in hotel room, both were shot in the forehead
चरखी दादरी। शहर के कॉलेज रोड स्थित ब्ल्यू डायमंड होटल में नवविवाहिता और युवक के शव मिले हैं। दोनों के माथे पर गोली लगी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक ने पहले अपनी नवविवाहिता को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मार ली। सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात नवविवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए थे जबकि पुलिस को युवक के परिजनों के आने का इंतजार था। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे से पुलिस को एक रिवॉल्वर बरामद हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के धरोली गांव निवासी प्रवीन (27) बिगोवा निवासी सोनी (23) के साथ शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज रोड स्थित ब्ल्यू डायमंड होटल आया था। उसके साथ कृष्ण नामक एक अन्य युवक भी था। होटल संचालक ने बताया कि प्रवीन और सोनी काउंटर पर आईडी जमा करवाने के बाद अंदर कमरे में चले गए जबकि उनका तीसरा साथी कृष्ण होटल के बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर बैठा रहा। करीब पौने छह बजे कृष्ण होटल संचालक के पास आया और उसने बताया कि कमरे में गया प्रवीन फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद होटल संचालक और प्रवीन का साथी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे और बार-बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे का एक टुकड़ा तोड़कर अंदर से लगी कुंडी खोली।
विज्ञापन

कमरे की लाइट जलाते ही दोनों के होश फाख्ता हो गए। सोनी का शव जमीन पर जबकि प्रवीन का शव बेड पर लहूलुहान अवस्था में मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रवीन के एक पैर के नीचे से रिवॉल्वर बरामद की और मामले की सूचना दोनों के परिजनों को दी। देर रात करीब साढ़े आठ बजे युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के पिता रोहताश ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गत 21 नवंबर को झुप्पा कलां में हुई थी और वह शुक्रवार को मायके से दादरी कॉलेज में फार्म भरकर आने की बात कहकर घर से निकली थी। डीएसपी बली सिंह ने भी मृतका के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में जाकर माजरा देखने के बाद साथी हुआ फरार
होटल संचालक ने बताया कि उसके साथ कमरे के अंदर गया मृतक प्रवीन के साथी ने अपना नाम कृष्ण बताया। अंदर का माजरा देखने के बाद प्रवीन का साथी मौके से फरार हो गया। मौके पर चर्चा रही कि जिस रिवॉल्वर से गोली चली है वो कृष्ण की ही थी। हालांकि देर रात तक पुलिस की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
-------
फोटो 27
मौके से बरामद हुई रिवॉल्वर।
फोटो 28
होटल के कमरे में पहुंकर जांच करती पुलिस टीम।
फोटो 29
मृतका सोनी।
फोटो 30
मृतक प्रवीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed